Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

किसका था राजस्थान से बेंगलुरु लाया गया मांस? कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कर दिया खुलासा

बेंगलुरु के रेलवे स्टेशन में जब्त किए गए मांस की लैब रिपोर्ट आ चुकी है। कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने स्पष्ट किया कि बरामद मांस कुत्ते का नहीं था। यह बकरी का मांस है। उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत दुर्भावनापूर्ण इरादे से की गई थी। उन्होंने कुत्ते का मांस बेचे जाने के आरोप को खारिज कर दिया।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Mon, 29 Jul 2024 09:34 PM (IST)
Hero Image
कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर। (फाइल फोटो)

आईएएनएस, बेंगलुरु। कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने रविवार को कहा कि राजस्थान से बेंगलुरु लाया गया मांस कुत्ते का नहीं, बकरी का है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में की गई शिकायत दुर्भावनापूर्ण है। दावणगेरे में मंत्री ने बेंगलुरु में कुत्ते के मांस की बिक्री के आरोपों का जवाब देते हुए मंत्री ने दावा किया कि शिकायत अनावश्यक और दुर्भावनापूर्ण इरादे से की गई थी।

यह भी पढ़ें: '10 साल में 2,95,818 करोड़ दिए, झूठ बोल रही कर्नाटक सरकार', निर्मला सीतारमण ने सामने रखे आंकड़े

लैब रिपोर्ट में हुआ खुलासा

मंत्री ने कहा कि राजस्थान से मांस लाना और उसे बेचना शामिल लोगों का पेशा है। वे सप्ताह में एक बार या हर 15 दिन में एक बार मांस बेचते हैं। लैब रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि यह बकरी का मांस है, कुत्ते का नहीं।

सिरोही बकरी का था मांस

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में खाद्य सुरक्षा आयुक्त के श्रीनिवास ने बताया कि लैब जांच में सामने आया कि यह कुत्ते का मांस नहीं था। यह मांस सिरोही नामक बकरी का था। सिरोही एक विशेष नस्ल है। यह राजस्थान और गुजरात के कच्छ व भुज क्षेत्र में लोकप्रिय है। इन बकरियों के शरीर पर धब्बे होते हैं। इनकी पूंछ थोड़ी लंबी होती है। यह कुत्ते की तरह दिखती है। बेंगलुरु के कुछ व्यापारी पिछले कुछ समय से राजस्थान से बकरी का मांस मंगवा रहे हैं।

बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन भी हुआ

कुछ समूहों ने शुक्रवार शाम आरोप लगाया था कि मटन के साथ कुत्ते का मांस बिक्री के लिए राजस्थान से बेंगलुरु लाया जा रहा है। इसे लेकर बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन भी किया गया था। शुक्रवार आधी रात के करीब प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले को लेकर कर्नाटक सरकार ने शनिवार को कहा कि शुक्रवार रात रेलवे स्टेशन से जब्त किए गए मांस को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला में भेजा गया था। परिणामों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: राजस्थान के सीएम भजनलाल को जान से मारने की धमकी, दौसा की सालावास जेल से आई कॉल; पुलिस ने क्या कहा?