Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अगले पांच दिन नौ राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; जानिए यूपी-बिहार का मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों तक पूर्वोत्तर के सात और दक्षिण भारत के दो राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं पश्चिम और उत्तर भारत में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में गुजरात और कर्नाटक में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। यूपी में पांच दिन मौसम सुहाना रहेगा।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Mon, 30 Sep 2024 04:56 PM (IST)
Hero Image
IMD Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी। (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कई राज्यों में मौसम करवट लेने जा रहा है। आने वाले पांच दिनों में दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिन में मध्य भारत में हल्की बारिश का अनुमान हैं। वहीं उत्तर और पश्चिम भारत में मौसम शुष्क बना रहेगा। पिछले 24 घंटे में दक्षिण कर्नाटक और गुजरात में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

यह भी पढ़ें: इस बार कड़ाके की ठंड के लिए हो जाइए तैयार! मौसम वैज्ञानिकों का ये है पूर्वानुमान

पिछले 24 घंटे में यहां हुई सर्वाधिक बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक अगले पांच दिन पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत खासकर तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पिछले 24 घंटे में कर्नाटक के तुमकुरु में 15, गुजरात के वडोदरा में 13, जूनागढ़ में 11 और मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 10 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

बिहार में चार लाख लोग बाढ़ की चपेट में

उधर, बिहार के दरभंगा जिले में कोसी नदी ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है। किरतपुर प्रखंड के भुभोल गांव के नजदीक कोसी नदी का तटबंध टूटने से यहां करीब चार लाख आबादी बाढ़ की चपेट में है।

उत्तर प्रदेश में सुहाना रहेगा मौसम

बिहार के पांच जिलों में मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में पूर्वी व पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण शामिल हैं। इन जिलों में हल्की वर्षा और मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। उत्तर प्रदेश में पांच अक्तूबर तक मौसम ठंडा रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकता ही।

अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम?

  • एक अक्टूबर: मौसम विभाग ने एक अक्टूबर को तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की। इसके अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों में झमाझम बारिश होने की संभावना है।
  • दो अक्टूबर: दो अक्टूबर को पूर्वोत्तर राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। आईएमडी ने असम, मेघायल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु और केरल में भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।
  • तीन अक्टूबर: आईएमडी ने तीन अक्टूबर को भी मणिपुर, नगालैंड, मेघालय, असम, त्रिपुरा, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी का अनुमान जताया है। तमिलनाडु और केरल में येलो अलर्ट है।
  • 4 अक्टूबर: मौसम विभाग ने चार अक्टूबर को सात राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक इस दौरान भारी बारिश का अनुमान है। इन राज्यों में असम, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं। तमिलनाडु में भी भारी बारिश की संभावना है।
  • 5 अक्टूबर: इस दिन दक्षिण-पश्चिम भारत में मौसम सामान्य रहेगा। असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का सिलसिला पांच अक्तूबर को पांचवें दिन भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें:  लखनऊ में हल्की अमेठी और अयोध्या में भारी बारिश की चेतावनी, यूपी में ऐसा रहेगा आज का मौसम