Move to Jagran APP

Andhra Pradesh: दुष्कर्म के बाद नाबालिग को किया आग के हवाले, अस्पताल में मौत; आरोपी गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में शनिवार को एक 20 साल के युवक ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसे आग के हवाले कर दिया था। इस घटना के बाद लड़की का इलाज राजीव गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में जारी था लेकिन रविवार की सुबह लड़की ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

By Jagran News Edited By: Versha Singh Updated: Mon, 21 Oct 2024 08:12 AM (IST)
Hero Image
दुष्कर्म के 1 दिन बाद पीड़िता की अस्पताल में हुई मौत (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, तिरुपति। आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में शनिवार को एक युवक ने एक 16 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया और फिर लड़की को आग के हवाले कर दिया था। जिसके बाद लड़की का इलाज राजीव गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में जारी था लेकिन रविवार की सुबह लड़की ने दम तोड़ दिया

आरोपी जक्कला विग्नेश, जिसकी उम्र करीब 20 साल है, ने जंगल में एक सुनसान जगह पर इस अपराध को अंजाम दिया। उसे शनिवार रात को गिरफ्तार किया गया और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पुलिस को विशेष अदालत में मामले की सुनवाई तेजी से करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि आरोपी को मृत्युदंड मिले।

पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन राजू ने बताया कि विग्नेश की बचपन में लड़की से दोस्ती हुई थी। दोनों में प्यार हो गया। लेकिन उसने उसे छोड़ दिया और दूसरी लड़की से शादी कर ली, जो अब गर्भवती है।

जब नाबालिग ने लगातार विग्नेश पर शादी करने का दबाव बनाया, तो उसने उसे खत्म करने की योजना बनाई।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।