Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मिजोरम में 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों को वोट डालने की अनुमति देने की मांग, राज्यसभा सांसद ने EC को लिखा पत्र

मिजोरम के राज्यसभा सदस्य के वनलालवेना ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि 1047 पुलिस कर्मियों को वोट डालने की अनुमति दी जाए क्योंकि वे अन्य राज्यों में चुनावी ड्यूटी पर थे। पुलिसकर्मी 19 अप्रैल को मिजोरम की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए हुए चुनाव के समय अपना वोट डालने में विफल रहे क्योंकि वे चुनाव ड्यूटी पर बिहार उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश गए थे।

By Agency Edited By: Sonu Gupta Updated: Wed, 29 May 2024 11:54 PM (IST)
Hero Image
मिजोरम में 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों को वोट डालने की अनुमति देने की मांग। फाइल फोटो।

पीटीआई, आइजल। मिजोरम के राज्यसभा सदस्य के वनलालवेना ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि 1,047 पुलिस कर्मियों को वोट डालने की अनुमति दी जाए क्योंकि वे अन्य राज्यों में चुनावी ड्यूटी पर थे।

वोट डालने में रहे थे विफल

पुलिसकर्मी 19 अप्रैल को मिजोरम की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए हुए चुनाव के समय अपना वोट डालने में विफल रहे क्योंकि वे चुनाव ड्यूटी पर बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश गए थे।

सांसद वनलालवेना ने EC को लिखा पत्र

वनलालवेना ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को लिखे पत्र में कहा कि वर्तमान में मिजोरम सशस्त्र पुलिस की 15 कंपनियों में 1,047 कर्मी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के संवैधानिक अधिकार से वंचित किया गया।

मिजोरम के सांसद ने कहा कि मिजोरम पुलिस के नोडल अधिकारी ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी से पहले आवश्यक व्यवस्था करने का अनुरोध किया था।

Cyclone Remal: पूर्वोत्तर का चार राज्य और 38 लोगों की मौतें...; असम, मेघालय, मिजोरम व नगालैंड में चक्रवात रेमल ने मचाई भारी तबाही

45 घंटे का प्रवास..., इस मंदिर में पूजा-अर्चना फिर विवेकानन्द रॉक मेमोरियल में ध्यान; पढ़ें कन्याकुमारी में PM Modi का पूरा प्लान