Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Tamil Nadu: जोर पकड़ने लगी उदयनिधि को उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग, सीएम एमके स्टालिन बोले- अभी समय नहीं आया

राज्य के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राजा कन्नप्पन ने शुक्रवार को रामनाथपुरम में एक सार्वजनिक समारोह में उदयनिधि स्टालिन को उप मुख्यमंत्री के रूप में संदर्भित किया था। हालांकि बाद में अपनी उन्होंने अपनी गलती सुधार ली। इसके बाद सीएम एमके स्टालिन ने कहा कि यह मांग जोर पकड़ रही है लेकिन अभी इस पर अमल का वक्त नहीं आया है।

By Agency Edited By: Jeet Kumar Updated: Sat, 10 Aug 2024 05:30 AM (IST)
Hero Image
जोर पकड़ने लगी उदयनिधि को उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग

 पीटीआई, चेन्नई। द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोमवार को स्वीकार किया कि पार्टी के भीतर उनके बेटे और खेल मंत्री उदयनिधि को उपमुख्यमंत्री बनाने के लिए आवाज तेज हो गई है, लेकिन संकेत दिया कि इसके लिए अभी उचित समय नहीं आया है।

एमके स्टालिन से पत्रकारों ने पूछे सवाल

यहां अपने आधिकारिक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत के दौरान स्टालिन से जब पूछा गया कि पार्टी के भीतर एक वर्ग से उदयनिधि को उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग जोर पकड़ रही है और क्या वह इस पर विचार करेंगे, उन्होंने कहा कि यह मांग जोर पकड़ रही है लेकिन अभी इस पर अमल का वक्त नहीं आया है।

मुख्यमंत्री यह संकेत देते दिखे कि उदयनिधि को आगे बढ़ाने का सही समय अभी नहीं आया है। कुछ समय से पार्टी में यह उम्मीद जताई जा रही है कि उदयनिधि को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

उदयनिधि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री होने के अलावा विशेष कार्यक्रम कार्यान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विभाग का भी कार्यभार संभालते हैं। वह चेन्नई मेट्रो रेल चरण-2 जैसी प्रमुख परियोजनाओं के निरीक्षण और कार्यान्वयन की समीक्षा करते हैं।

राजा कन्नप्पन ने सार्वजनिक समारोह में उदयनिधि को डिप्टी सीएम कहा

राज्य के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राजा कन्नप्पन ने शुक्रवार को रामनाथपुरम में एक सार्वजनिक समारोह में उदयनिधि स्टालिन को उप मुख्यमंत्री के रूप में संदर्भित किया था। हालाँकि, उन्होंने तुरंत खुद को सुधारा और सुझाव दिया कि वह 19 अगस्त के बाद ही उदयनिधि को उपमुख्यमंत्री के रूप में संदर्भित कर सकते हैं। इससे यह साफ संकेत मिल गया है कि जल्द ही उदयनिधि की पदोन्नति होने की संभावना है।