Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेंगे ड्रोन, PM गरीब कल्याण अन्न योजना का बढ़ेगा समय; मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कई योजनाओं को मंजूरी दी गई। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट के फैसलों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय क्षेत्र योजना को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अगले पांच साल के लिए बढ़ाया जाएगा।

By AgencyEdited By: Mohd FaisalUpdated: Wed, 29 Nov 2023 01:42 PM (IST)
Hero Image
महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेंगे ड्रोन, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी (फाइल फोटो)

एएनआई, नई दिल्ली। पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कई योजनाओं को मंजूरी दी गई। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट के फैसलों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय क्षेत्र योजना को मंजूरी दी है।

केंद्रीय क्षेत्र योजना को दी मंजूरी

अनुराग ठाकुर ने बताया कि आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय क्षेत्र योजना को मंजूरी दी। उन्होंने बताया कि कृषि उपयोग के लिए किसानों को 2023-24 से 2025-2026 के दौरान 15,000 चयनित महिला को ड्रोन प्रदान किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के समय को बढ़ाया

साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले पांच सालों में करीब 13.50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अगले पांच साल के लिए बढ़ाने का फैसला किया गया है। इससे 81 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा। इसके लिए भारत सरकार 11 लाख 80 हजार करोड़ रुपए का खर्च करेगी।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज दुष्कर्म और POCSO एक्ट से संबंधित केसों की त्वरित सुनवाई के लिए चलाई जा रही फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट की योजना को 3 सालों तक जारी रखने की स्वीकृति दी है।

यह भी पढ़ें- Telangana Election: 'आपने मुझे अम्मा कहकर सम्मान दिया, मां समान माना' वोटिंग से पहले सोनिया गांधी की भावुक अपील

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार ने देशवासियों को दिया बड़ा तोहफा, PMGKAY योजना के तहत अब 5 साल और फ्री मिलेगा राशन