Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'मोदी मंगल सूत्र, मटन और मुजरा की बात करते हैं, लेकिन 'मेक इन इंडिया' की नहीं', खरगे का प्रधानमंत्री पर बड़ा हमला

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को अर्थव्यवस्था की स्थिति निर्यात और बढ़ते व्यापार घाटे के अलावा मेक इन इंडिया कार्यक्रम को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी मंगल सूत्र मटन मछली मुगल और मुजरा के बारे में बोलते हैं लेकिन मेक इन इंडिया के बारे में बात नहीं करते। वह अपने चुनावी भाषणों में अर्थव्यवस्था पर एक भी शब्द क्यों नहीं बोलते।

By Jagran News Edited By: Siddharth Chaurasiya Updated: Mon, 27 May 2024 10:30 PM (IST)
Hero Image
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मेक इन इंडिया कार्यक्रम फ्लॉप हो गया है।

पीटीआई, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को अर्थव्यवस्था की स्थिति, निर्यात और बढ़ते व्यापार घाटे के अलावा मेक इन इंडिया कार्यक्रम को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी मंगल सूत्र, मटन, मछली, मुगल और मुजरा के बारे में बोलते हैं, लेकिन मेक इन इंडिया के बारे में बात नहीं करते। वह अपने चुनावी भाषणों में अर्थव्यवस्था पर एक भी शब्द क्यों नहीं बोलते।

'एक्स' पर पोस्ट कर उन्होंने आरोप लगाया कि मेक इन इंडिया कार्यक्रम फ्लॉप हो गया है। पीएलआई योजना लड़खड़ा गई है और निर्यात में भारी गिरावट है। कहा कि छह इंच की छाती ठोकने और फर्जी राष्ट्रवाद के बावजूद मोदी ने यह सुनिश्चित किया कि चीन भारत का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार बने। बढ़ते व्यापार घाटे और भारत की घटती ताकत पर कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि भारत ने 2023-24 में चीन, रूस, सिंगापुर और कोरिया सहित अपने शीर्ष 10 व्यापारिक भागीदारों में से नौ के साथ व्यापार घाटा दर्ज किया है।