Move to Jagran APP

Karwa Chauth Weather Update: दिल्ली-NCR में दिखा चांद, जाने अपने शहर के मौसम का हाल

पूरे देश में करवा चैथ का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी लोगों को चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। सभी लोग जानना चाहते हैं कि इस साल भी क्या वह अपने शहर में चांद को देख पाएंगे या नहीं।

By Jagran NewsEdited By: Sonu GuptaUpdated: Thu, 13 Oct 2022 08:52 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली-NCR में दिखा चांद, लोगों ने किया दीदार।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। पूरे देश में करवा चैथ का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी लोग  चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सभी लोग जानना चाहते हैं कि इस साल भी क्या वह अपने शहर में चांद को देख पाएंगे या नहीं। मालूम हो कि इस त्योहार में सुहागिन महिलाएं दिन भर निर्जला वर्त रखी हुई हैं और चांद निकलने का इंतजार कर रही हैं। मालूम हो कि दिल्ली-NCR में चांद दिख गया है और लोग इसका दीदार भी कर लिए हैं। 

दिल्ली में मैसम रहेगा साफ

दिल्ली में जारी मैसम के उतार चढ़ाव के बीच सभी को ये चिंता है कि क्या वह चांद देख पाएंगे या फिर बिना चांद के दीदार के बगैर ही इस त्योहार को मनाना पड़ेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग इसका जवाब दे दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-NCR में मैसम साफ रहेंगा। हालांकि इस दौरान आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग ने इस दौरान बारिश की चिंताओं को खारिज किया है।

इन राज्यों में बारिश की संभावनाएं

मैसम विभाग ने बताया कि करवा चौथ के दिन कई राज्यों में बारिश हो सकती है। इस दौरान विभाग ने देश के कुल 24 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुड्डुचेरी, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र व पूर्वोत्तर के सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पंजाब और हरियाणा में नहीं हो सकता है चांद का दीदार

मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र बनने के कारण हरियाणा में मौसम का रूख बदल गया है। विभाग के मुताबिक हरियाणा के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे।

जयपुर में भी होगा चांद का दीदार

मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को जयपुर में भी आसमान साफ रहेगा। राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोगों को चांद का दीदार 08 बजकर 18 मिनट पर होगा।

दिल्ली-NCR- मौसम साफ रहेगा। चंद्रोदय समय शाम 08:09 बजे।

लखनऊ- मौसम साफ रहेगा। चंद्रोदय समय शाम 07:58 बजे।

चण्डीगढ़- मौसम साफ रहेगा। चंद्रोदय समय शाम 08:06 बजे।

पटना- बादलों के साथ हल्की बारिश। चंद्रोदय समय शाम 07:44 बजे।

मुम्बई- बादलों के साथ हल्की बारिश। चंद्रोदय समय शाम 08:48 बजे।

पुणे- बादलों के साथ हल्की बारिश। चंद्रोदय समय शाम08:45 बजे।

जयपुर- मौसम साफ रहेगा। चंद्रोदय समय शाम 08:19 बजे।

देहरादून- मौसम साफ रहेगा। चंद्रोदय समय शाम 08:02 बजे।

कानपुर- मौसम साफ रहेगा। चंद्रोदय समय शाम 08:01 बजे।

रांची- बादलों के साथ हल्की बारिश। चंद्रोदय समय शाम 07:48 बजे।

अहमदाबाद- मौसम साफ रहेगा। चंद्रोदय समय शाम 08:41 बजे।

चेन्नई- बादलों के साथ हल्की बारिश। चंद्रोदय समय शाम 08:29 बजे।

कोलकाता- बादलों के साथ हल्की बारिश। चंद्रोदय समय शाम 07:37 बजे।

भुवनेश्वर- बादलों के साथ हल्की बारिश। चंद्रोदय समय शाम 07:52 बजे।

हैदराबाद- बादलों के साथ हल्की बारिश। चंद्रोदय समय शाम 08:28 बजे।

भोपाल- मौसम साफ रहेगा। चंद्रोदय समय शाम 08:21 बजे।

नागपुर- बादलों के साथ हल्की बारिश। चंद्रोदय समय शाम 08:18 बजे।

बेंगलूरु- मौसम साफ रहेगा। चंद्रोदय समय शाम 08:40 बजे।