Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

EPFO: अप्रैल 2023 में 17.20 लाख लोग बने ईपीएफओ के सदस्य, 8.47 लाख ने पहली बार कराया एनरोल

EPFO के डेटा के अनुसार 12.50 लाख ऐसे लोग हैं जो ईपीएफओ से बाहर निकल आए थे लेकिन फिर से वे ईपीएफओ के सदस्य बन गए हैं। जबकि मार्च 2023 में ऐसे लोगों की संख्या 10.09 लाख थी। वहीं अप्रैल में नौकरियां छोड़ने वालों की संख्या घटकर 3.77 लाख रही।

By AgencyEdited By: Shashank MishraUpdated: Tue, 20 Jun 2023 09:25 PM (IST)
Hero Image
मार्च में 13.40 लाख नए कर्मचारी ईपीएफओ का हिस्सा बने थे।

नई दिल्ली, पीटीआई। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से अप्रैल में कुल 17.20 लाख नए सदस्य जुड़े हैं। श्रम मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि कुल नए सदस्यों में 8.47 लाख नए सदस्य शामिल हैं, जो पहली बार ईपीएफओ की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में शामिल हुए हैं। नए सदस्यों में 54.15 प्रतिशत की उम्र 18-25 वर्ष के बीच रही है।

नौकरियां छोड़ने वालों की संख्या घटी

अप्रैल में ईपीएफओ से जुड़ने वाली महिलाओं की संख्या 3.48 लाख रही है। ईपीएफओ के अस्थायी रोजगार आंकड़ों से पता चलता है कि कई प्रमुख मानदंडों में खासा सुधार आया है। अप्रैल में कुल 17.20 लाख नए सदस्य ईपीएफओ से जुड़े जबकि मार्च में 13.40 लाख नए कर्मचारी इसका हिस्सा बने थे।

इनमें से दोबारा ईपीएफओ का हिस्सा बनने वाले सदस्य मार्च में 10.09 लाख थे लेकिन अप्रैल में यह संख्या बढ़कर 12.50 लाख हो गई। अपनी नौकरी बदलने वाले कर्मचारी ही दोबारा ईपीएफओ का सदस्य बनते हैं। हालांकि, अप्रैल में नौकरियां छोड़ने वाले कर्मचारियों की संख्या 11.67 प्रतिशत घटकर 3.77 लाख रही। खास बात यह है कि अप्रैल में करीब 2.25 लाख महिलाएं पहली बार ईपीएफओ का हिस्सा बनीं।