Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ज्यादातर भारतीय नेट यूजर्स देखते हैं आनलाइन खबरें, मानते हैं सबसे ज्यादा भरोसेमंद

व्हाट्सएप पर मिलने वाली खबरों को लोगों का भरोसा सबसे कम है। सर्वे में कम से कम 70 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने 60 शब्दों से कम में लिखी गई खबरों को पढ़ने में रुचि जताई। 67 प्रतिशत खबरों की हेडलाइन और 48 प्रतिशत पूरे विवरण वाली खबरें पढ़ना पसंद करते हैं।

By Jagran NewsEdited By: Ashisha Singh RajputUpdated: Thu, 04 May 2023 11:02 PM (IST)
Hero Image
व्हाट्सएप पर मिलने वाली खबरों को लोगों का भरोसा सबसे कम है।

नई दिल्ली, पीटीआई। इंटरनेट और स्मार्ट फोन के बढ़ते चलन ने लोगों की खबरे देखने की प्रवृत्ति पर भी असर डाला है। अब टीवी पर खबरें देखने की तुलना में खबरों के आनलाइन माध्यम ज्यादा लोकप्रिय हो रहे हैं। गूगल ने कंतार के साथ मिलकर एक सर्वे रिपोर्ट जारी कर इसकी जानकारी दी है।

खबरें देखने के मामले में लोगों की आदतों का लगाया पता

इसके अनुसार, भारत में आधे से अधिक इंटरनेट यूजर्स आनलाइन समाचारों का उपभोग कर रहे हैं क्योंकि वह इसे सबसे ज्यादा भरोसेमंद मानते हैं। खबरें देखने के मामले में लोगों की आदतों का पता लगाने के लिए गूगल ने 14 राज्यों में चार हजार से अधिक लोगों से बातचीत के आधार पर इस सर्वे को जारी किया। इसमें यह बात भी सामने आई कि शहर की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों के लोग आनलाइन खबरों में ज्यादा रुचि लेते हैं।

क्या कहते हैं आंकड़े

व्हाट्सएप पर मिलने वाली खबरों को लोगों का भरोसा सबसे कम है। सर्वे में कम से कम 70 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने 60 शब्दों से कम में लिखी गई खबरों को पढ़ने में रुचि जताई। वहीं 67 प्रतिशत खबरों की हेडलाइन और 48 प्रतिशत पूरे विवरण वाली खबरें पढ़ना पसंद करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार आनलाइन समाचारों के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला प्लेटफार्म यूट्यूब है। इसके बाद इंटरनेट मीडिया, चैट ऐप्स, सर्च इंजन, प्रकाशक समाचार ऐप या वेबसाइट, आडियो समाचार है। सर्वे में अपराध जगत और अन्य खबरों से ज्यादा मनोरंजन से जुड़ी खबरों में रुचि देखी गई।