Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mysuru: धड़ल्ले से चल रही थी रेव पार्टी, पुलिस ने आधी रात में मारा छापा तो भागने लगे नशेबाज; 64 गिरफ्तार

Mysuru मैसूर में एक रेव पार्टी का खुलासा हुआ है जहां एक निजी फर्म में देर रात धड़ल्ले से ड्रग्स का सेवन किया जा रहा था। पुलिस ने सूचना मिलने पर पार्टी में छापा मारा और 64 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के आने पर पार्टी में मौजूद लोगों ने भागने की कोशिश की। हालांकि वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

By Jagran News Edited By: Sachin Pandey Updated: Sun, 29 Sep 2024 08:24 PM (IST)
Hero Image
पार्टी से पुलिस ने कुल 64 लोगों को गिरफ्तार किया है। (File Image)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मैसूर पुलिस ने रविवार को एक रेव पार्टी में छापा मारा है। बताया जा रहा है कि यह रेव पार्टी एक निजी फार्म में चल रही थी। देर रात चल रही रेव पार्टी पर छापा मारकर पुलिस ने कुल 64 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने कई वाहन भी जब्त किए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार पार्टी में मौजूद कई लोगों को जब पुलिस के आने की सूचना मिली तो उन्होंने भागने की भी कोशिश की। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है, जिसमें पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद लोग चेहरा छुपाने की कोशिश कर रहे हैं।

सख्त कार्रवाई के निर्देश

मैसूर पुलिस अधीक्षक ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मामले की जानकारी कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को भी दे दी गई है। वहीं एसपी ने घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पुलिस को कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।