Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Defence Expo 2022: ब्रह्मोस मिसाइल पर भारत को फिलीपींस से अधिक ऑर्डर प्राप्त करने की उम्मीद

ब्रह्मोस एयरोस्पेस के अध्यक्ष अतुल डी राणे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2025 तक रक्षा निर्यात में 5 अरब (बिलियन) अमेरिकी डालर प्राप्त करने का लक्ष्य दिया है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि अकेले ब्रह्मोस एयरोस्पेस उस समय तक उस आंकड़े को हासिल करने में सक्षम होगा।

By AgencyEdited By: Dhyanendra Singh ChauhanUpdated: Tue, 18 Oct 2022 11:20 AM (IST)
Hero Image
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फाइल फोटो ।

नई दिल्ली, एएनआइ। Defence Expo 2022: रक्षा मंत्रालय द्वारा पांच दिवसीय डिफेंस एक्सपो 2022 (Defence Expo 2022) कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। यह कार्यक्रम गुजरात के गांधीनगर में आज से शुरू हुआ है। इस दौरान ब्रह्मोस एयरोस्पेस के अध्यक्ष अतुल डी राणे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2025 तक रक्षा निर्यात में 5 अरब (बिलियन) अमेरिकी डालर प्राप्त करने का लक्ष्य दिया है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि अकेले ब्रह्मोस एयरोस्पेस उस समय तक उस आंकड़े को हासिल करने में सक्षम होगा।

साथ ही कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर हम फिलीपींस से अधिक ऑर्डर प्राप्त करने की उम्मीद कर रहे हैं और हम निर्यात के लिए वियतनाम, मलेशिया और कई अन्य देशों से भी बात कर रहे हैं।

भारत की रक्षा उद्योग प्रदर्शनी 18 से 22 अक्टूबर के बीच गुजरात के गांधीनगर में आयोजित की गई है। द्विवार्षिक कार्यक्रम गांधीनगर में हेलीपैड प्रदर्शनी केंद्र (HEC) में आयोजित किया गया है।

डिफेंस एक्सपो 2022 यह सरकार के मेक इन इंडिया कार्यक्रम के अनुरूप है। पीएम मोदी डिफेंस एक्सपो 2022 में 19 अक्टूबर को हिस्सा लेंगे।

राजनाथ सिंह ने बताया थीम का मतलब

डिफेंस एक्सपो कार्यक्रम में शामिल हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी थीम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि डिफेंस एक्सपो 2022 की थीम 'पाथ टू प्राइड' यह रूपरेखा के रूप में नहीं, बल्कि 'न्यू इंडिया' के 'मेक इन इंडिया और 'मेक फॉर द वर्ल्ड' विजन के रूप में दर्शाई गई है। साथ ही कहा कि द्विवार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन मित्र देशों की जरूरतों को पूरा करते हुए घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करना है।

यह भी पढ़ें : आस्‍ट्रेलिया ने फिर भड़काया येरूशलम का मुद्दा, इस पर बंटी हुई पूरी दुनिया, यूएन का रुख भी है अलग

Def Expo 2022: भारतीय कंपनियों के लिए पहली प्रदर्शनी

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार खास बात यह है कि डिफेंस एक्सपो 2022 विशेष रूप से भारतीय कंपनियों के लिए पहली प्रदर्शनी है। इसके तहत विदेशी ओईएम (OEMs) की भारतीय सहायक कंपनियों, भारत में पंजीकृत उनके डिवीजन वाली कंपनियों और भारतीय निर्माताओं के साथ जेवी (JVs) वाली कंपनियों को भारतीय संस्था माना जा रहा है। 20 अक्टूबर को इस समारोह के दौरान एमओयू, ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी एग्रीमेंट और कई नए प्रोडक्ट लॉन्च होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : Nobel Peace Prize 2022: रूस-युक्रेन युद्ध की भयावह त्रासदी के बीच प्रतिरोध को पुरस्कार