Move to Jagran APP

देश में महिलाओं के खिलाफ नहीं थम रही हिंसा, महिला आयोग को मिलीं 12 हजार से अधिक शिकायतें; UP-दिल्ली समेत इन राज्यों के मामले सबसे अधिक

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) को इस वर्ष अभी तक 12600 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। एनसीडब्ल्यू के आंकड़ों के अनुसार घरेलू हिंसा से इतर अन्य उत्पीड़न की शिकायतें 3107 हैं। घरेलू हिंसा की 3544 शिकायतें मिली हैं। दिल्ली से 1113 महाराष्ट्र से 762 बिहार से 584 मध्य प्रदेश से 514 हरियाणा से 506 राजस्थान से 408 तमिलनाडु से 301 बंगाल से 306 और कर्नाटक से 305 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

By Agency Edited By: Sonu Gupta Published: Tue, 18 Jun 2024 11:45 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jun 2024 11:45 PM (IST)
इस वर्ष राष्ट्रीय महिला आयोग को मिलीं 12,600 शिकायतें, यूपी से सबसे अधिक। प्रतीकात्मक फोटो।

पीटीआई, नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) को इस वर्ष अभी तक 12,600 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इनमें सबसे अधिक शिकायतें उत्तर प्रदेश से मिली हैं। एनसीडब्ल्यू के आंकड़ों के अनुसार, घरेलू हिंसा से इतर अन्य उत्पीड़न की शिकायतें 3,107 हैं।

तीन हजार से अधिक मिली घरेलू हिंसा की शिकायतें

घरेलू हिंसा की 3,544 शिकायतें मिली हैं। इनके अलावा दहेज उत्पीड़न की 1,957 शिकायतें, छेड़खानी की 817 शिकायतें, महिलाओं की शिकायतों के प्रति पुलिस की उदासीनता की 518 शिकायतें और दुष्कर्म एवं दुष्कर्म के प्रयास की 657 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक शिकायतें

आंकड़ों के अनुसार, यौन उत्पीड़न की 493, साइबर अपराधों की 339, पीछा किए जाने की 345 और झूठी शान के लिए अपराधों की 206 शिकायतें भी प्राप्त हुई हैं। आयोग को उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक 6,470 शिकायतें मिली हैं।

दिल्ली समेत इन राज्यों से मिली इतनी शिकायतें

वहीं, दिल्ली से 1,113, महाराष्ट्र से 762, बिहार से 584, मध्य प्रदेश से 514, हरियाणा से 506, राजस्थान से 408, तमिलनाडु से 301, बंगाल से 306 और कर्नाटक से 305 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। पिछले वर्ष 2023 में राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिलाओं से संबंधित कुल 28,811 शिकायतें दर्ज की थीं।

यह भी पढ़ेंः

NEET Paper Leak Case: 'सड़क से संसद तक पेपर लीक के खिलाफ आवाज...', राहुल गांधी बोले- नीट में हुआ है संगठित भ्रष्टाचार

अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री हैं या रील मंत्री? कांग्रेस ने की इस्तीफे की मांग, मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार से पूछे ये 7 सवाल


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.