Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

National Weather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, इन राज्यों में सोमवार को होगी झमाझम बारिश

सोमवार से बुधवार के बीच हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में बिजली चमकने तेज हवाएं चलने की संभावना है। पंजाब हरियाणा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से रविवार को उच्च पवर्तीय क्षेत्र में ताजा बर्फबारी और मैदानों में वर्षा होने से तापमान में कई डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Sun, 18 Feb 2024 11:45 PM (IST)
Hero Image
देश के कुछ राज्यों में सोमवार और मंगलवार को बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।(फोटो सोर्स: जागरण)

जागरण टीम, नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर पश्चिमी भारत में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। इस दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि व भारी वर्षा होने की संभावना है। कुछ जगहों पर सड़क यातायात भी बाधित हो सकता हैं।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से गुरुवार तक जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम वर्षा एवं बर्फबारी होगी। रविवार को भी हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में वर्षा हुई है।

इन राज्यों में अगले कुछ दिनों में होगी बारिश 

मंगलवार को उत्तराखंड में कुछ जगहों पर भारी वर्षा की संभावना है। सोमवार-बुधवार के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी हल्की वर्षा होगी। मंगलवार से गुरुवार के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में वर्षा होगी।

सोमवार से बुधवार के बीच हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से रविवार को उच्च पवर्तीय क्षेत्र में ताजा बर्फबारी और मैदानों में वर्षा होने से तापमान में कई डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

राजौरी-पुंछ में अगले कुछ दिनों में बर्फबारी की संभावना

बर्फबारी से श्रीनगर-लेह राजमार्ग सहित प्रदेश में कई संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। माता वैष्णो देवी की त्रिकुटा पहाड़ियों, राजौरी-पुंछ के पहाड़ी क्षेत्रों पर हल्की बर्फबारी हुई है। कटड़ा से मां वैष्णो देवी की हेलीकाप्टर सेवा प्रभावित रही। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बर्फबारी या वर्षा की संभावना जताई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अगले 24 घंटों के लिए अनंतनाग और कुलगाम जिलों के लिए कम हिमस्खलन की चेतावनी जारी की।

शीतलहर की चपेट में हिमाचल 

हिमाचल प्रदेश में मौसम में आए बदलाव से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ जबकि कुछ क्षेत्रों में वर्षा हुई। रोहतांग दर्रे में एक फीट व अटल टनल के दोनों छोर पर आधा फीट हिमपात हुआ। इससे समूचा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। अधिकतम तापमान में चार से नौ डिग्री तक की गिरावट आई है।

हिमपात से से लाहुल घाटी में सामान्य वाहनों को आवाजाही फिलहाल बंद है। मनाली में हिमपात से अटल टनल पर्यटकों के लिए बंद कर दी गई है। मौसम विभाग ने पर्यटकों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है। लाहुल स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू व मंडी में भारी वर्षा और आंधी की चेतावनी है।

यह भी पढ़ें: UP Weather Update : यूपी में फिर करवट लेगा मौसम, मौसम वैज्ञानिकों ने कर दी यह भविष्यवाणी