Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दक्षिणी यूरोप में भीषण गर्मी से हाहाकर, इटली से सर्बिया तक ठंडे इलाकों में सरकार राहत शिविरों में लगा रही AC

दक्षिणी यूरोप के कई देशों में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। हीटवेव ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। भीषण गर्मी को देखते हुए स्पेन इटली ग्रीस नॉर्थ मेसोडोनिया और क्रोएशिया जैसे देशों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किए गए हैं। ग्रीस के संस्कृति मंत्रालय ने एक्रोपोलिस पुरातात्विक समेत सभी दर्शनीय स्थलों को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक बंद करने का आदेश दिया।

By Jagran News Edited By: Deepti Mishra Updated: Thu, 18 Jul 2024 05:20 PM (IST)
Hero Image
इटली के रोम में कोलोसियम के पास शर्ट को ओढ़कर धूप से बचने की कोशिश करती महिला। फोटो- रॉयटर्स

 डिजिटल डेस्‍क, नई दिल्ली। दक्षिणी यूरोप के कई देश बुरी तरह गर्मी से झुलस रहे हैं। हीटवेव ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। भीषण गर्मी को देखते हुए स्पेन, इटली, ग्रीस, हंगरी, नॉर्थ मेसोडोनिया, अल्बानिया और क्रोएशिया जैसे देशों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किए गए हैं।

गर्मी से परेशान लोग सिर पर गीला कपड़ा रखकर बाहर निकल रहे हैं। पारा हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रहा है। यह पहली बार है, जब गर्मी के चलते सर्बिया में एक झील सूख गई है। इटली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने सिसिली और पलेर्मो समेत 12 शहरों के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है। लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकले या सीधे सूर्य के संपर्क में आने से बचने की सलाह दी है। साथ ही लोगों से हाइड्रेटेड रहने की अपील भी की है।

ग्रीस: सरकार जनता के लिए उपलब्‍ध करा रही AC हॉल

ग्रीस की राजधानी एथेंस में बुधवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस (109.4 डिग्री फारेनहाइट) रहा और गुरुवार को पारा 43 रहने का अनुमान लगाया गया, जिसके बाद ग्रीस के संस्कृति मंत्रालय ने देश के एक्रोपोलिस पुरातात्विक समेत सभी दर्शनीय स्थलों को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक बंद करने का आदेश दिया। दिन के समय श्रम वाले कार्य जैसे - डिलीवरी और निर्माण पर पाबंदी लगा दी गई है। यहां नगरपालिकाएं लोगों के लिए राहत शिविर के तौर वातानुकूलित स्थान (एसी हॉल) उपलब्ध कराए हैं।

गर्मी से बचने की कोशिश करता शख्‍स। फोटो- रॉयटर

नॉर्थ मेसेडोनिया: एक माह का आपातकाल

नॉर्थ मेसेडोनिया के जंगल में कई जगह पर आग भड़क गई है। अधिकारी जंगलों में एक दर्जन से ज्यादा जगह पर लगी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। बता दें कि आग ने नॉर्थ मेसेडोनिया के जंगल को 30 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र को अपने कब्जे में ले लिया है। आग तेजी से फैलती जा रही है।

नॉर्थ मेसेडोनिया ने आग को बुझाने के लिए पड़ोसी देशों से भी मदद मांगी, जिस पर सर्बिया, मोंटेनेग्रो, क्रोएशिया, रोमानिया और तुर्किए के अग्निशमन विमानों ने जवाब दिया है। नॉर्थ मेसेडोनिया सरकार ने जंगल की आग के खतरे को देखते हुए एक महीने के लिए आपातकाल की घोषणा की है, जिसमें वन क्षेत्रों तक पहुंच पर प्रतिबंध भी शामिल है।

यह भी पढ़ें- Weather Update Today: दिल्ली-उत्तराखंड सहित इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

सर्बिया में झील सूखी

सर्बिया, क्रोएशिया और बोस्निया बुधवार को लगातार दूसरे हफ्ते तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। सर्बिया के स्थानीय लोगों के मुताबिक, गर्मी इतनी ज्यादा है कि वोजवोडिना के उत्तरी प्रांत में रुसांडा नमक झील पहली बार सूखी गई, जबकि यह झील इससे पहले कभी नहीं सूखी थी। इतना ही नहीं, सर्बिया की बिजली कंपनी ने एयर कंडीशनिंग के उपयोग के कारण मंगलवार को रिकॉर्ड खपत दर्ज की।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: दून समेत 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, केदारनाथ हाईवे बंद; जानें अपने शहर का हाल

अल्बानिया में सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के वर्किंग आवर्स को पुनर्निर्धारित किया है, जिससे कुछ लोगों के लिए घर से काम करना आसान हो गया है। राजधानी तिराना में सड़कें और कैफे पूरी तरह खाली नजर आ रहे है। वहीं बाहर जाते समय लोग खुद को धूप से बचने के लिए छतरियों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें - Bihar Weather Today: बिहार में मानसून पर लगा 'ब्रेक', उमस भरी गर्मी से लोग परेशान; कब होगी बारिश?

(सोर्स: रॉयटर और स्‍थानीय समाचार पत्र)