Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Monsoon Update: कब विदा होगा मानसून? अगले दो दिन में कहां-कहां होगी बारिश; यूपी-बिहार के लिए अलर्ट जारी

देश के कई राज्यों में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तर प्रदेश बिहार महाराष्ट्र ओडिशा और गुजरात में मानसून का कहर जारी है। IMD ने 27 से 29 सितंबर के बीच किन राज्‍यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है तो किसके लिए ऑरेंज अलर्ट? किस राज्य में बाढ़ ने मचा रखी है तबाही तो कहां मंडरा रहा है बाढ़ का खतरा?

By Jagran News Edited By: Deepti Mishra Updated: Fri, 27 Sep 2024 02:04 PM (IST)
Hero Image
देश के कई राज्यों में भारी बारिश और रेड अलर्ट जारी। जागरण ग्राफिक्‍स

जागरण डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश में जाता हुआ मानसून ने तबाही मचा रखी है। कई राज्‍यों में आसमान से आफत का सैलाब बरस रहा है। भारी बारिश के चलते उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात के कई जिलों जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में लैंडस्लाइड हो रही है तो निचले  इलाके डूब गए। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार यानी 27 सितंबर से 29 सितंबर तक के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, ओडिशा और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

भारतीय मौसम विभाग ने 27 से 29 सितंबर के बीच किन राज्‍यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है तो किसके लिए ऑरेंज अलर्ट? किस राज्य में बाढ़ ने मचा रखी है तबाही तो कहां मंडरा रहा है बाढ़ का खतरा? यहां आईएमडी की रिपोर्ट ...

उत्तर प्रदेश: कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पहले से ही गंभीर बनी हुई है। प्रमुख नदियां उफान पर हैं। आईएमडी ने 27 से 29 सितंबर के बीच भारी बारिश का अनुमान लगाया है।

IMD ने लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, सीतापुर, बाराबंकी और गोंडा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है तो वहीं  हारदोई, बस्ती, लखनऊ और सिद्धार्थनगर में ऑरेंज अलर्ट लागू है। अन्य जिलों में भी बारिश के आसार हैं। इन जिलों में राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF और SDRF की टीमों को तैनात किया गया है।

बिहार: कई गांवों से संपर्क टूटा

बिहार में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों की स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है। कई गांवों से संपर्क टूट गया है। यहां लोगों का जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त है। कुछ नदियों विशेषकर गंगा और इसकी सहायक नदियों के का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर है। 14 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है,जिससे हालत और गंभीर होने का खतरा है।

आईएमडी के मुताबिक, 2 अक्‍टूबर तक पटना समेत पूरे राज्‍य में बारिश के आसार हैं।  प्रशासन द्वारा बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य चलाया जा रहा  है। बावजूद इसके हालात चिंताजनक हैं।

राज्‍य में चार जिलों में सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण के लिए गरज-तड़क के साथ भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 10 जिलों- गोपालगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, जमुई और बांका जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

महाराष्‍ट्र: पटरी पर लौट रही मायानगरी

बीते दिन मुंबई में सब कुछ ठप हो गया। यहां चेंबूर, घाटकोपर, नवी मुंबई, नेहरुनगर, कुर्ला, दहिसर ईस्ट, बेलापुर और चुनाभट्टी में भारी जलभराव हो गया था, जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्‍कूल और कुछ दफ्तर बंद कर दिए गए थे। आज हालात सामान्य होते नजर आए हैं। हालांकि, IMD के मुताबिक, मुंबई पर अभी भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

ओडिशा: कोणार्क सूर्य मंदिर में पहुंचा पानी

गुरुवार को पुरी और पारादीप में 24 घंटों में 1.5 इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि भुवनेश्वर में 1 इंच बारिश हुई। कोणार्क सूर्य मंदिर का प्रांगण जलमग्न हो गया, जिससे  श्रद्धालुओं भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि पश्चिम दिशा में बन रहे दबाव के कारण इन तीन राज्यों में अगले 24 घंटों तक भारी बारिश जारी रहेगी। वहीं, बंगाल की खाड़ी में दबाव के कारण ओडिशा में भी भारी बारिश जारी है।

गुजरात: उत्तरी हिस्सों में बाढ़ का खतरा

गुजरात में पोरबंदर समेत कई जिलों में तेज बारिश का अनुमान है। उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बनासकांठा और आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते राज्य में रेड अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है और राहत कार्य के लिए टीमों को तैनात किया गया है।

हिमाचल और उत्तराखंड में भी बारिश 

देश के उत्तरी राज्यों में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं, पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ इलाकों में 27 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के मौसम में बदलाव महसूस किया गया। यहां बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश भी हो सकती है।

जम्मू-कश्‍मीर में ओलावृष्टि

जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ कुलगाम और कुपवाड़ा समेत राज्य के कई हिस्सों में ओलावृष्टि हुई।

यह भी पढ़ें-UP Weather Update: यूपी में गोरखपुर-बरेली सहित कई जिलों में हो तेज बारिश के आसार, पढ़ें मौसम की लेटेस्ट अपडेट

सिक्किम: लैंडस्लाइड से उत्तरी हिस्से में आवाजाही बंद  

सिक्किम में पिछले तीन दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में भूस्खलन हुआ है। राज्य के उत्तरी हिस्से से जोड़ने वाला पुल  क्षतिग्रस्त  हो गया है, जिससे मंगन जिला मुख्यालय राज्य के बाकी हिस्सों से कट गया है।

पिछले साल सांखालंग पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण जोंगु के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग भी अवरुद्ध है। जिला प्रशासन ने बताया कि नुकसान का आकलन कर जल्द कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए काम किया जा रहा है। बता दें कि आईएमडी ने आगामी दो दिनों के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है।  

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधान रहने की अपील