Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kolkata Doctor Rape Case: CBI ने आरोपी संजय के दांत और लार के नमूने लिए; डॉक्‍टर के शरीर पर मिले थे काटने के निशान

Kolkata Doctor Rape and Murder Case Update टीम ने संजय से प्रेसीडेंसी जेल में पूछताछ के दौरान ये नमूने लिए गए और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। बता दें कि महिला डॉक्टर के शव पर दांतों के निशान मिले थे। शव पर मिले दांतों के निशान और लार की तुलना अब संजय रॉय के नमूनों से की जाएगी।

By Jagran News Edited By: Deepti Mishra Updated: Fri, 13 Sep 2024 11:36 AM (IST)
Hero Image
कोलकाता डॉक्टर रेप और मर्डर केस में मुख्‍य आरोपी संजय।

पीटीआई, नई दिल्‍ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के अधिकारियों ने गुरुवार ने कोलकाता डॉक्‍टर रेप व मर्डर मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी संजय रॉय के दांतों के निशान (Dental impression) और लार के नमूने लिए है, जोकि इस केस में अहम सबूत साबित हो सकते हैं।

सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि टीम बुधवार रात प्रेसीडेंसी जेल पहुंची, जहां आरजी कर अस्पताल की महिला डॉक्टर से रेप और हत्‍या के आरोप में बंद आरोपी संजय रॉय से पूछताछ की। पूछताछ पांच घंटे तक चली।

इसी दौरान सीबीआई की टीम ने आरोपी संजय रॉय के दांतों के निशान और लार के नमूने भी लिए हैं।सीबीआई के अधिकारियों ने आरोपी से एक नरम वस्तु पर कभी हल्‍के तो कभी तेज से काटने के लिए बोला। इस तरह उसके दांतों के निशान लिए गए।

इन नमूनों को जांच के लिए केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (CFSL) भेजा गया है। बता दें कि सीबीआई ने कोलकाता कोर्ट में आरोपी संजय से जेल में पूछताछ करने और न्यायिक हिरासत के दौरान दांत के निशान लेने की अनुमति मांगी थी, जिसे अदालत ने बुधवार को मंजूर कर लिया था।

यह भी पढ़ें-Kolkata Doctor Case: कोलकाता की घटना से लेकर पोस्टमार्टम तक पर सवाल, SC में क्या-क्या हुआ जानिए

एजेंसी ने सीबीआई के एक अधिकारी के हवाले से बताया, महिला डॉक्टर के शव पर काटने के कई निशान मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई थी।फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने महिला डॉक्‍टर के शव से लार के नमूने भी एकत्र किए थे।

अब संजय रॉय के दांतों के निशान और उसकी लार के नमूनों की फॉरेंसिक जांच में पता लगाया जाएगा कि शव पर मिले दांत के निशान और लार संजय रॉय की थी या नहीं। 

यह भी पढ़ें- Kolkata Doctor Rape and Murder Case: 'अगर उसे पोर्न देखने की आदत न होती...'; जेल, जमानत और फिर से रेप पर क्‍या बोले एक्‍सपर्ट?