Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पाकिस्तान ने 509 भारतीय सिखों को जारी किया वीजा, महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि में शामिल होंगे

महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि में शामिल होने भारत से 509 सिख तीर्थयात्री पाकिस्तान जा सकेंगे। पाकिस्तान ने इन तीर्थयात्रियों के लिए वीजा जारी कर दिए हैं। पुण्यतिथि 21 से 30 जून तक होगी। यह जानकारी नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग ने दी है। इससे पहले अप्रैल महीने में भी पाकिस्तान ने 2843 सिख तीर्थयात्रियों को वीजा जारी किए थे।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Fri, 14 Jun 2024 04:30 PM (IST)
Hero Image
पाकिस्तान ने सिख तीर्थयात्रियों के लिए जारी किए वीजा।

एएनआई, नई दिल्ली। पाकिस्तान ने 509 भारतीय सिख तीर्थयात्रियों को वीजा जारी किए हैं। यह सभी सिख तीर्थयात्री महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि में शामिल होने पाकिस्तान जाएंगे। पाकिस्तान उच्चायोग ने जानकारी दी है कि पुण्यतिथि 21 से 30 जून के बीच होगी। महाराजा रणजीत सिंह 19वीं सदी में सिख साम्राज्य के पहले राजा थे। उन्हें शेर-ए-पंजाब के नाम से जाना जाता है।

यह भी पढ़ें: दक्षिण अमेरिका पर पड़ी चीन की बुरी नजर, ड्रैगन बना रहा मेगापोर्ट; क्या बनेगी युद्ध की स्थिति?

हर साल पाकिस्तान जाते हैं भारतीय तीर्थयात्री

तीर्थस्थलों की यात्रा से जुड़े वीजा पाकिस्तान-भारत प्रोटोकॉल 1974 के तहत जारी किए जाते हैं। बता दें कि हर साल बड़ी संख्या में भारतीय तीर्थयात्री पाकिस्तान स्थित विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करने जाते हैं। उधर, पाकिस्तान के प्रभारी राजदूत साद अहमद वराइच ने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दीं और हर संभव सुविधा प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

अप्रैल में जारी किए थे 2,843 वीजा

इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान ने गुरु श्री अर्जन देव जी के शहीदी दिवस की पूर्व संध्या में शामिल होने की खातिर 962 भारतीय सिख तीर्थयात्रियों वीजा जारी किए थे। अप्रैल में पाकिस्तान ने भारत के 2,843 सिख तीर्थयात्रियों को वीजा जारी किए थे। ये सभी 13 से 22 अप्रैल तक पाकिस्तान में होने वाले बैसाखी उत्सव में भाग लेने पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2024 में पाकिस्तान को हराकर कैसा लगा? अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने दिया ये जवाब