Move to Jagran APP

New Navy Chief: कौन हैं नए नेवी चीफ दिनेश त्रिपाठी, इस खास युद्ध कौशल के लिए हैं मशहूर

New Navy Chief Dinesh Tripathi वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी को केंद्र सरकार ने अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। दिनेश त्रिपाठी 30 अप्रैल को अपना नया पदभार संभालेंगे और इसी दिन मौजूदा नेवी चीफ आर हरि कुमार सेवानिवृत होंगे। अपने 40 साल के लंबे करियर में त्रिपाठी कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं और वो एक खास युद्ध कौशल के लिए जाने जाते हैं।

By Jagran News Edited By: Mahen Khanna Updated: Fri, 19 Apr 2024 11:03 AM (IST)
Hero Image
New Navy Chief Dinesh Tripathi वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी

जागरण डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। New Navy Chief Dinesh Tripathi वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त कर दिया गया है। दिनेश त्रिपाठी 30 अप्रैल को अपना नया पदभार संभालेंगे। इसी दिन मौजूदा नेवी चीफ आर हरि कुमार सेवानिवृत होंगे। वाइस एडमिरल त्रिपाठी वर्तमान में नौसेना के उपप्रमुख हैं। अपने 40 साल के लंबे करियर में त्रिपाठी कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

1985 को नौसेना में हुए शामिल

15 मई 1964 को जन्में वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी एक जुलाई 1985 को नौसेना में शामिल हुए थे। वो रीवा के सैनिक स्कूल और खड्गवासला के राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र रहे हैं। 

इस चीज में है महारथ हासिल

दिनेश त्रिपाठी संचार एवं इलेक्ट्रानिक युद्ध विशेषज्ञ हैं और उन्होंने सिग्नल कम्युनिकेशन ऑफिसर एंड इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर आफिसर के रूप में नौसेना के अग्रिम युद्धपोतों पर काम किया है।

वाइस एडमिरल को उल्लेखनीय और सराहनीय काम के लिए अति विशिष्ट सेवा पदक और नौसेना पदक से नवाजा जा चुका है।

कई पदों को संभाला

वाइस एडमिरल ने आइएनएस विनाश, किर्च और त्रिशूल की कमान भी संभाली है। उन्होंने वेस्टर्न नेवल कमांड में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ का पदभार संभाला था। दिनेश त्रिपाठी को यह नई जिम्मेदारी ऐसे मौके पर मिली है, जब चीन भी भारत के समुद्र क्षेत्र में अपनी गतिविधियां बढ़ा रहा है। उधर, पाकिस्तानी सेना की चीन से मिलीभगत भी भारत के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।