Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अगले दौर के चंद्र मिशन के लिए डिजाइन तैयार, ISRO प्रमुख ने बताया, कब होगा लॉन्च?

इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने मंगलवार को कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी ने अगले दौर के चंद्र मिशन - चंद्रयान- 4 और चंद्रयान- 5 - के लिए डिजाइन को तैयार कर लिया है। सरकार की मंजूरी लेने की प्रक्रिया चल रही है। चंद्रयान-4 मिशन में चंद्र सतह पर साफ्ट लैडिंग के बाद चंद्रमा की मिट्टी को पृथ्वी पर लाना शामिल है।

By Agency Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Tue, 20 Aug 2024 11:50 PM (IST)
Hero Image
चंद्र मिशन के लिए डिजाइन तैयार (फाइल फोटो)

पीटीआई, नई दिल्ली : इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने मंगलवार को कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी ने अगले दौर के चंद्र मिशन - चंद्रयान- 4 और चंद्रयान- 5 - के लिए डिजाइन को तैयार कर लिया है। सरकार की मंजूरी लेने की प्रक्रिया चल रही है।

चंद्रयान-4 मिशन में चंद्र सतह पर साफ्ट लैडिंग के बाद चंद्रमा की मिट्टी को पृथ्वी पर लाना शामिल है।अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद और भारतीय अंतरिक्ष संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम से इतर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष सोमनाथ ने कहा, चंद्रयान-3 के बाद अब चंद्रयान- 4 और चंद्रयान-5 का डिजाइन तैयार हो चुका है। हम सरकार की मंजूरी मांग रहे हैं।

2028 में चंद्रयान-4 मिशन लांच करने का लक्ष्य

इससे पहले इसरो अधिकारियों ने कहा था कि वर्ष 2028 में चंद्रयान-4 मिशन लांच करने का लक्ष्य है। सोमनाथ ने यह भी कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी अगले पांच वर्षों में 70 उपग्रहों को लांच करने की योजना बना रही है। इनमें क्षेत्रीय नेविगेशन प्रणाली नाविक के लिए चार उपग्रह, इनसेट 4डी मौसम उपग्रह, रिसोर्ससेट सीरिज के उपग्रह, रिमोट सें¨सग और उच्च रिजोल्यूशन इमे¨जग के लिए कार्टोसेट उपग्रह शामिल हैं।

सोमनाथ ने कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी अगले पांच वर्षों में पृथ्वी अवलोकन उपग्रहों को लांच करने की भी योजना बना रही है। उन्होंने कहा, गगनयान परियोजना का पहला मानवरहित मिशन इस साल दिसंबर में लांच किया जाना है। राकेट के सभी चरण श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र पहुंच चुके हैं। क्रू माड्यूल तिरुअनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में तैयार हो रहा है, जबकि सर्विस माड्यूल का एकीकरण बेंगलुरु स्थित यूआर राव सेटेलाइट सेंटर में किया जा रहा है।