Move to Jagran APP

Bihar politics: शशि थरूर ने एक बार फिर नीतीश कुमार को बताया 'snollygoster', 2017 में किया था इस शब्द का इस्तेमाल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने जदयू नेता नीतीश कुमार को स्नोलीगोस्टर यानी एक चतुर और सिद्धांतहीन राजनीतिज्ञ बताया है। हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले कई राजनेताओं के पाला बदलने की पृष्ठभूमि में भी थरूर का तीखा व्यंग्य आ चुका है। कांग्रेस ने रविवार को कुमार की तुलना गिरगिट से की और कहा कि राज्य के लोग उनके विश्वासघात के लिए उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।

By Agency Edited By: Nidhi Avinash Updated: Sun, 28 Jan 2024 03:31 PM (IST)
Hero Image
शशि थरूर ने एक बार फिर नीतीश कुमार को बताया 'snollygoster' (Image: Jagran)
पीटीआई, नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने जदयू नेता नीतीश कुमार को स्नोलीगोस्टर यानी एक चतुर और सिद्धांतहीन राजनीतिज्ञ बताया है। दरअसल, रविवार को बिहार में महागठबंधन सरकार से बाहर निकलने के बाद नीतीश कुमार पर थरूर ने यह पलटवार किया।

थरूर ने 2017 का अपना सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया है जिसमें कुमार बिहार में राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के साथ महागठबंधन से अलग हो गए थे और लंबे समय तक दुश्मन रहने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में लौट आए थे। इस पोस्ट पर थरूर ने 2017 में ट्वीट कर लिखा था 'आज का शब्द! स्नोलीगोस्टर जिसे एक चतुर, सिद्धांतहीन राजनीतिज्ञ कहा जाता है।'

2017 में किया था इस शब्द का इस्तेमाल

उस पोस्ट को टैग करते हुए, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने रविवार को X (पूर्व में ट्विटर) के एक पोस्ट में कहा, 'मुझे एहसास नहीं था कि इस शब्द का इस्तेमाल दोबोरा होगा! snollygoster।' बता दें कि थरूर ने पहले भी इस शब्द का इस्तेमाल किया है।

इससे पहले 2017 में, उन्होंने कुमार के भाजपा में जाने के स्पष्ट संदर्भ में यह शब्द ट्वीट किया था। इसके बाद थरूर ने 2019 में फिर से इस शब्द का इस्तेमाल किया था जब भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजीत पवार ने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन करना शुरू कर दिया। नवंबर 2022 में, थरूर ने रंग बदलते हुए एक गिरगिट का वीडियो पोस्ट करके भारत में पार्टी-होपिंग करने वाले राजनेताओं पर कटाक्ष कर शब्द स्नोलीगोस्टर का इस्तेमाल किया था।

थरूर का तीखा व्यंग्य

हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले कई राजनेताओं के पाला बदलने की पृष्ठभूमि में भी थरूर का तीखा व्यंग्य आ चुका है। कांग्रेस ने रविवार को कुमार की तुलना 'गिरगिट' से की और कहा कि राज्य के लोग उनके 'विश्वासघात' के लिए उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: 'गिरगिट को टक्कर दे सकते हैं...', नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद INDI गठबंधन में खलबली; कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया

यह भी पढ़ें: Assam: भाजपा में शामिल होंगी असम कांग्रेस से निलंबित नेता अंगकिता दत्ता, आज लेंगी सदस्यता