Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Nobel Prize 2023: भौतिक विज्ञान में पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रॉस्ज और ऐनी एल'हुइलियर को मिला नोबेल पुरस्कार

साल 2023 के लिए नोबेल पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। भौतिक विज्ञान (Physics) के क्षेत्र में तीन लोगों को नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने भौतिक विज्ञान में 2023 का नोबेल पुरस्कार पियरे एगोस्टिनी फेरेंक क्रॉस्ज और ऐनी एलहुइलियर को देने का निर्णय लिया है। इससे पहले चिकित्सा के क्षेत्र में कैटालिन कारिको और ड्रयू वीसमैन को 2023 का नोबेल पुरस्कार मिला है।

By Jagran NewsEdited By: Abhinav AtreyUpdated: Tue, 03 Oct 2023 03:45 PM (IST)
Hero Image
भौतिक विज्ञान में पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रॉस्ज और ऐनी एल'हुइलियर को नोबेल पुरस्कार (फोटो, नोबेल प्राइज)

एएनआई, नई दिल्ली। साल 2023 के लिए नोबेल पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। भौतिक विज्ञान (Physics) के क्षेत्र में तीन लोगों को नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने भौतिक विज्ञान में 2023 का नोबेल पुरस्कार पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रॉस्ज और ऐनी एल'हुइलियर को देने का निर्णय लिया है।

विभाजित सेकंड के सबसे छोटे हिस्से में परमाणुओं को देखने के लिए तीनों वैज्ञानिकों को भौतिकी में नोबल पुरुस्कार दिया गया है। पियरे एगोस्टिनी अमेरिका की ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी, जर्मनी में मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट ऑफ क्वांटम ऑप्टिक्स और म्यूनिख के लुडविग मैक्सिमिलियन विश्वविद्यालय से संबंध रखने वाले के फेरेंक क्रॉस्ज और स्वीडन के लुंड विश्वविद्यालय की ऐनी एल'हुइलियर को यह पुरस्कार दिया जाएगा।

चिकित्सा में कैटालिन कारिको और ड्रयू वीसमैन को नोबेल

इससे पहले चिकित्सा के क्षेत्र में कैटालिन कारिको और ड्रयू वीसमैन को 2023 का नोबेल पुरस्कार मिला है। दोनों वैज्ञानिकों को ये पुरस्कार COVID-19 के खिलाफ उनकी खोज के लिए दिया गया है।

नोबेल पुरस्कार विजेता को 1 मिलियन डॉलर

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के महासचिव हंस एलेग्रेन ने मंगलवार को स्टॉकहोम में पुरस्कार की घोषणा की। नोबेल पुरस्कार में 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (1 मिलियन डॉलर) का नकद पुरस्कार दिया जाता है। यह धनराशि पुरस्कार के निर्माता, स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल द्वारा छोड़ी गई वसीयत से दी जाती है। अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु साल 1896 में हो गई थी।

वहीं, पिछले साल तीन वैज्ञानिकों ने संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार जीता था, जिसमें उन्होंने यह साबित किया था कि छोटे कण अलग होने पर भी एक दूसरे के साथ संबंध बनाए रख सकते हैं।

बुधवार को रसायन विज्ञान में मिलेगा पुरस्कार

बता दें कि बुधवार को रसायन विज्ञान (Chemistry) और गुरुवार को साहित्य (Literature) के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जाएगी। वहीं, नोबेल के लिए शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार और अर्थशास्त्र (Economics) पुरस्कार की घोषणा 9 अक्टूबर को की जाएगी।

ये भी पढ़ें: NewsClick Raid: न्यूजक्लिक केस में सीताराम येचुरी के घर भी पहुंची दिल्ली पुलिस, वरिष्ठ नेता ने बताई वजह