Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पति पाकिस्तानी, पत्नी बांग्लादेशी, छह साल से बेंगलुरु में अवैध रूप से रह रहा था परिवार; पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेंगलुरू पुलिस ने एक पाकिस्तानी नागरिक और उसके परिवार को गिरफ्तार किया है जो छह साल से भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। पता चला है कि शख्स की पत्नी बांग्लादेशी नागरिक है। दोनों ने ढाका में शादी की थी बाद में दोनों बेंगलुरू आकर शिफ्ट हो गए थे। ये लोग फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहे थे। पुलिस आगे की छानबीन में जुट गई है।

By Agency Edited By: Sachin Pandey Updated: Mon, 30 Sep 2024 11:30 PM (IST)
Hero Image
चारों किराए के मकान में जिगनी इलाके में रह रहे थे। (File Image)

पीटीआई, बेंगलुरु। बेंगलुरु में फर्जी पहचान के साथ अवैध रूप से छह वर्ष से रह रहे पाकिस्तानी नागरिक को परिवार सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। अब तक की जांच में सामने आया है कि उसकी पत्नी बांग्लादेश की है और वह पहले ढाका में रह रहे थे, जहां दोनों ने शादी कर ली थी।

वे 2014 में दिल्ली आए थे और बाद में 2018 में बेंगलुरु शिफ्ट कर गए। गिरफ्तार किए गए दो अन्य उसके स्वजन हैं। रविवार को बेंगलुरु में की गई छापेमारी के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। इस मामले में केस दर्ज कर चारों से पूछताछ की जा रही है।

फर्जी दस्तावेज बनवा रखे थे

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूछताछ में उसके नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। चारों किराए के मकान में जिगनी इलाके में रह रहे थे। उन्होंने फर्जी नाम से दस्तावेज बनवा रखे थे।

उनके मकान से क्या मिला इस संबंध में पूछे जाने पर अधिकारी ने जानकारी देने से इन्कार कर दिया। कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर ने कहा इसका पता लगाए जाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह यहां क्यों आए हैं। वह यहां एक रेस्त्रां भी संचालित कर रहे थे।