Move to Jagran APP

छोड़ दीजिए शाही शादी के सपने, सिर्फ 50 बाराती और 10 तरह के पकवान होंगे शामिल; संसद में पेश हुआ ये बिल

Private Member Bill पंजाब के खडूर साहिब से कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल (Congress MP Jasbir Singh Gill) ने संसद के मानसून सत्र (Parliament Monsoon Session 2023) के दौरान लोकसभा में प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया है। इस बिल से शादियों में होने वाले खर्चों पर लगाम लग सकेगी। इस बिल के अनुसार बरात में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो पाएंगे।

By Mohd FaisalEdited By: Mohd FaisalUpdated: Sat, 05 Aug 2023 02:13 PM (IST)
Hero Image
सिर्फ 50 बाराती और 10 तरह के पकवान होंगे शामिल; संसद में पेश हुआ प्राइवेट मेंबर बिल (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। पंजाब के खडूर साहिब से कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल (Congress MP Jasbir Singh Gill) ने संसद के मानसून सत्र (Parliament Monsoon Session 2023) के दौरान लोकसभा में प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया है। इस बिल से शादियों में होने वाले खर्चों पर लगाम लग सकेगी।

सिर्फ 50 लोग ही बरात में हो पाएंगे शामिल

दरअसल, कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल ने शुक्रवार को लोकसभा में प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया। इस बिल के अनुसार, बरात में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो पाएंगे। साथ ही इसके तहत शादी में 10 से अधिक व्यंजनों को नहीं परोसा जा सकेगा। इसके अलावा शगुन या उपहार में 2500 रुपये से अधिक नहीं दिए जा सकेंगे।

क्यों लाया गया ये बिल?

बता दें कि इस बिल का मकसद शादियों में होने वाले फिजुल खर्चों पर लगाम लगाना है। साथ ही इस बिल के माध्यम से बारातियों की संख्या को भी सीमित रखने पर जोर दिया गया है। जिससे शादियों में होने वाले फिजुल खर्चों को रोका जा सके।