Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Parliament Budget Session: 31 जनवरी से शुरू हो सकता है संसद का सत्र, इस दिन होगा केंद्रीय बजट पेश

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Mon, 02 Jan 2023 09:09 PM (IST)

    संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर छह अप्रैल तक चल सकता है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने सरकारी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। सत्र की शुरुआत लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक से होगी जिसको राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एक साथ दोनों सदनों को संबोधित करेंगी।

    Hero Image
    31 जनवरी से शुरू हो सकता है संसद का बजट सत्र। फाइल फोटो।

    नई दिल्ली, एएनआइ। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर छह अप्रैल तक चल सकता है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने सरकारी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। सत्र की शुरुआत लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक से होगी, जिसको राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एक साथ दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। पिछले साल अगस्त में उन्होंने शीर्ष पद पर पहुंचा था, जिसके बाद राष्ट्रपति मुर्मु का यह पहला संबोधन होगा। सूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश कर सकती हैं। सत्र का पहला भाग 10 फरवरी तक चलने की उम्मीद है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक फरवरी को पेश हो सकता है केंद्रीय बजट

    सरकारी सूत्रों ने सोमवार को बताया कि बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण को भी पेश किया जाएगा। इस दौरान एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संसद में केंद्रीय बजट पेश करने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, सत्र का पहला भाग 10 फरवरी तक चलने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक, एक अवकाश के बाद बजट सत्र का दूसरा भाग छह मार्च को शुरू हो सकता है, जबकि 6 अप्रैल को इसके समाप्त होने की संभावना है।

    धन्यवाद प्रस्ताव के बाद होगा बजट पेश

    बजट सत्र की शुरुआत लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक से होगी, जिसको राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एक साथ दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। बजट सत्र के पहले भाग में दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा होगी, जिसके बाद केंद्रीय बजट को पेश किया जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति के संबोधन पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब देंगे, जबकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पर बहस का जवाब देंगी। मालूम हो कि सेंट्रल विस्टा डेवलपमेंट के रूप में नए संसद भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण में शामिल लोगों का मानना है कि बजट सत्रा का दूसरा भाग नए संसद भवन में आयोजित किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- 

    आंदोलनकारियों ने चीनियों को दी ग्वादर बंदरगाह छोड़ने की चेतावनी, बीआरआइ के खिलाफ बढ़ रहा जनाक्रोश

    हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- नोटबंदी पर विपक्ष ने मचाया था देश में हल्ला, सुप्रीम कोर्ट ने फैसले को सही ठहराया

    comedy show banner