Move to Jagran APP

तमिलनाडु के पूर्व CM सहित 6 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस, प्रदर्शन कर रहे यात्री पर किया था हमला

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी के पलानीस्वामी सहित 6 लोगों के खिलाफ मदुरै हवाई अड्डे पर एक विरोध प्रदर्शन करने वाले यात्री पर हमला करने का मामला दर्ज किया गया है। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है और आगे की जांच की जा रही है।

By Jagran NewsEdited By: Versha SinghUpdated: Sun, 12 Mar 2023 02:58 PM (IST)
Hero Image
तमिलनाडु के पूर्व CM सहित 6 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
मदुरै (तमिलनाडु), एजेंसी। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी के पलानीस्वामी सहित 6 लोगों के खिलाफ मदुरै हवाई अड्डे पर एक विरोध प्रदर्शन करने वाले यात्री पर हमला करने का मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि यात्री मदुरै हवाईअड्डे पर अन्नाद्रमुक(AIADMK) के अंतरिम महासचिव पलानीस्वामी के खिलाफ नारेबाजी कर रहा था। जिसके बाद उस पर हमला किया गया। फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है और आगे की जांच की जा रही है।