Move to Jagran APP

पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का संभाला पदभार, कई नेताओं ने दी बधाई

बुधवार को जनसेना प्रमुख पवन कल्याण ( Janasena chief Pawan Kalyan ) ने डिप्टी सीएम का पदभार ग्रहण किया है। अभिनेता-राजनेता को पंचायत राज और ग्रामीण विकास पर्यावरण वन और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग सौंपे गए हैं। ग्रामीण जलापूर्ति भी कल्याण के अधीन है। गौरतलब है कि कई जनसेना नेताओं और अन्य लोगों ने कल्याण को पदभार संभालने पर बधाई दी।

By Agency Edited By: Babli Kumari Published: Wed, 19 Jun 2024 12:16 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jun 2024 12:16 PM (IST)
जनसेना प्रमुख पवन कल्याण ने संभाला उपमुख्यमंत्री का पदभार (फोटो- X)

पीटीआई, विजयवाड़ा। जनसेना प्रमुख पवन कल्याण ने बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का पदभार संभाला। कई जनसेना नेताओं और अन्य लोगों ने कल्याण को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी।

अभिनेता-राजनेता को पंचायत राज और ग्रामीण विकास, पर्यावरण, वन और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग सौंपे गए हैं। ग्रामीण जलापूर्ति भी कल्याण के अधीन है। वहीं, समीक्षा बैठकों के लिए उपमुख्यमंत्री का वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने की उम्मीद है।

आंध्र प्रदेश में जनसेना, टीडीपी और भाजपा का गठबंधन

बता दें कि कल्याण दक्षिणी राज्य में पीथापुरम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और पहली बार मंत्री बने हैं। आपको मालूम हो कि आंध्र प्रदेश में, जनसेना, टीडीपी और भाजपा के गठबंधन ने विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें- Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थिति बिगड़ी, अब तक 26 लोगों की मौत; 15 जिलों में 1.61 लाख लोग प्रभावित


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.