Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

छिपकली से दुष्कर्म, चूहे की निर्मम हत्या; जानवरों से जुड़ी 2022 की वो घटनाएं जिसे सुनकर दिमाग भी हो जाएगा सन्न

Year End 2022 साल 2022 में जानवर दो वजहों से काफी चर्चा में रहे एक खुद के व्यवहार के कारण दूसरा इंसान की दरिदंगी के कारण। आज हम इस साल जानवरों से जुड़ी वो घटनाएं आपके सामने पेश करेंगे जो इस साल सुर्खियों में बनी रही।

By Nidhi AvinashEdited By: Updated: Mon, 26 Dec 2022 11:46 AM (IST)
Hero Image
जानवरों से जुड़ी 2022 की वो घटनाएं जिसे सुनकर दिमाग भी हो जाएगा सन्न

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। साल 2022 खत्म होने वाला है। इस साल देश के अलग-अलग शहरों से कई बड़ी खबरें सामने आई, जो दिल को दहला देने वाली थी। एक तरफ जहां इंसानों ने अपनी इंसानियत भूलकर अपराध की सारी हदें पार कर दी तो वहीं जानवरों से संबधित कई घटनाएं ऐसी रही जिसने दिमाग को सन्न करके रख दिया।

चाहे वो बंगाल मानिटर छिपकली से दुष्कर्म करने वाली घटना हो या फिर अपने ही मालकिन को नोच-नोच कर मौत के घाट उतारने वाला पिटबाल कुत्ते की घटना हो। साल 2022 में जानवर दो वजहों से काफी चर्चा में रहे, एक खुद के व्यवहार के कारण, दूसरा इंसान की दरिदंगी के कारण। आज हम इस साल जानवरों से जुड़ी वो घटनाएं आपके सामने पेश करेंगे जो इस साल सुर्खियों में बनी रही।

जब पिटबुल ने अपनी मालकिन को ही दबोच डाला

एक बच्चे की तरह जिसे पाला-पोशा, उसी ने अपनी मालकिन को नहीं बख्शा। घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की है, जहां कैसरबाग में पालतू पिटबुल कुत्ते ने अपनी ही 80 साल की मालिकन को नोच-नोच कर मार डाला। मृतका का नाम सुशीला त्रिपाठी था और वो कैसरबाग के बंगाली टोला इलाके में अपने बेटे के साथ रहती थीं। पड़ोसियों के मुताबिक, सुशीला अपने कुत्ते को सुबह 5 बजे छत पर टहला रही थीं और उसी दौरान पिटबुल के गले में बंधी हुई चेन खुल गई। चेन के खुलते ही पिटबुल ने अपनी मालकिन सुशीला को दबोच लिया और काटना शुरू कर दिया।

पिटबुल ने सुशीला पर तब तक हमला किया जब तक वह मर नहीं गई। उसने सुशीला के पेट, सिर और चेहरे को बुरी तरह लहूलुहान कर दिया था। यहीं नहीं, कुत्ते ने अपनी मालकिन को इतनी बुरी तरह काटा था कि उसके शरीर से मांस तक बाहर आ गया था। घटना के समय सुशीला का जिम ट्रेनर बेटा बाहर था और वो घर पर अकेली थीं। घटना के बाद लखनऊ नगर निगम ने पिटबुल को अपने कब्जे में ले लिया था। कुछ दिन उसके व्यवहार की जांच करने के बाद उसे उसके मालिक को सौंप दिया गया। ये घटना जुलाई 2022 की है।

7 औरतों का वो बैंड, जो अपने संगीत के जरिए उड़ाता है रूसी राष्ट्रपति का मजाक

जब इंसान बन गया वहशी दरिंदा

अप्रैल 2022 को एक ऐसी खबर सामने आई, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। दिमाग को सन्न कर देने वाला ये मामला अप्रैल 2022 का है। महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले से खबर आई कि सह्यादारी टाइगर रिजर्व में एक बंगाल मानिटर छिपकली के साथ दुष्कर्म हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अवैध रूप से जंगल में घुसने और शिकार करने के आरोप में ये गिरफ्तारी की थी लेकिन जब वन विभाग ने इन आरोपियों के फोन खंगाले थो वो दंग रह गए।

पुलिस को मोबाइल में एक वीडियो मिला जिसमें आरोपी छिपकली के साथ दुष्कर्म कर रहे थे। चारों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। इस खबर को सुनने के बाद हर कोई यहीं सोच रहा होगा कि इंसान इतना कैसे गिर सकता है।

जब कुत्तों ने सात महीने की बच्ची को भी नहीं बख्शा

सात महीने की बच्ची को नोच-नोच कर उसकी आंते बाहर निकाल दी। अवारा कुत्तों के काटने की पहली भी कई खबरें आई लेकिन ये दिल को दहला देने वाली खबर थी। उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 100 में स्थित एक हाउसिंग सोसायटी में अवारा कुत्तों ने सात महीने की बच्ची को अपना शिकार बनाया। कुत्तों मे बच्ची को इस तरह घायल किया की उसकी जान तक नहीं बच पाई।

लोटस बूलवर्ड सोसायटी में बच्ची के माता-पिता मजदूर है और इस सोसायटी में काम करते हैं। 17 अक्टबूर 2022 की दोपहर जब माता-पिता सोसायटी में मेंटेनेंस का काम कर रहे थे, तभी सोसायटी में घूम रहे आवारा कुत्तों ने बच्ची पर हमला कर दिया। हमला इतना बुरा था कि बच्ची की आंतें तक बाहर आ गई थी। गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन अगले ही दिन उसकी मौत हो गई।

अपहरण (Abduction) और व्यपहरण (Kidnapping) क्या है? भारतीय दंड संहिता में ऐसे अपराध करने पर कितनी मिलती है सजा

जब चूहे की मौत का मामला थाने पहुंचा

ऐसे तो हर घर में चूहे को पकड़ने के लिए जाल बिछाया जाता है। उन्हें पकड़कर या तो घर से कहीं दूर छोड़ दिया जाता है नहीं तो जहरीला पर्दाथ खिलाकर मार डाला जाता है। लेकिन अगर हम ये कहें कि एक चूहे की मौत का मामला पुलिस थाने पहुंच गया तो आप क्या सोचेंगे?

नवंबर 2022 में उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक चूहे का मामला पुलिस थाने पहुंच गया। जिसने चूहे को मारा उसपर चूहे की दर्दनाक हत्या करने का मामला दर्ज हुआ। आरोप है कि शख्स ने चूहे की पूंछ में पत्थर बांधा और उसे नाली में डुबो दिया जिससे उसकी मौत हो गई। बता दें कि पीपल फॉर एनिमल्स के जिलाध्यक्ष विकेन्द्र शर्मा ने शख्स के खिलाफ ये आरोप लगाया था।

Indian Heinous Crime: देश के वो 9 पते जहां हुई थी दिल दहलाने वाली हत्याएं, अब कैसा है उन घरों का हाल?