Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

स्वामी विवेकानंद का 131 साल पुराना वो भाषण, जिसे सुनकर पीएम मोदी ने चुनी थी हिमालय की राह; आप भी पढ़ें

पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर एक लिंक साझा कर बताया कि उन्होंने 17 वर्ष की आयु में स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं से ही प्रेरणा लेकर हिमालय जाकर आध्यात्म का मार्ग चुना था। पीएम मोदी ने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 11 सितंबर 1893 में स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में अपना प्रतिष्ठित भाषण दिया था। उनके के शब्द पीढि़यों को प्रेरित करते रहेंगे।

By Agency Edited By: Jeet Kumar Updated: Thu, 12 Sep 2024 07:03 AM (IST)
Hero Image
प्रधानमंत्री ने शिकागो में 131 साल पहले दिए प्रतिष्ठित भाषण को याद किया

 आइएएनएस, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिकागो में 1893 में विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के 131 वर्ष पहले दिए प्रसिद्ध भाषण को याद कर कहा कि उनके शब्द पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। हमें एकजुटता और सद्भाव की शक्ति की याद दिलाते रहेंगे।

स्वामी विवेकानंद के शब्द पीढि़यों को प्रेरित करते रहेंगे- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने एक लिंक साझा कर बताया कि उन्होंने 17 वर्ष की आयु में स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं से ही प्रेरणा लेकर हिमालय जाकर आध्यात्म का मार्ग चुना था। पीएम मोदी ने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 11 सितंबर, 1893 में स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में अपना प्रतिष्ठित भाषण दिया था। उन्होंने दुनिया को भारत के सदियों पुराने एकता, शांति और भाईचारे के संदेश से परिचित कराया। स्वामी विवेकानंद के शब्द पीढि़यों को प्रेरित करते रहेंगे। हमें एकजुटता और सद्भाव की शक्ति की याद दिलाते रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद के भाषण को भी साझा किया

प्रधानमंत्री ने शिकागो में विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के भाषण को भी साझा किया, जिसमें बेलूर मठ की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक संलग्न भी किया गया।देश के दिग्विजय दिवस मनाने के साथ ही स्वामी विवेकानंद (मूल नाम : नरेंद्रनाथ दत्त) के शिकागो में 131 वर्ष पहले दिए ऐतिहासिक भाषण ने कैसे अनेक युवाओं समेत हिमालय में नरेन्द्र मोदी को प्रेरित किया, यह भी रोचक है। स्वामी विवेकानंद के भारतीय संस्कृति और धर्म के सम्भाषण से 17 साल की आयु में नरेन्द्र मोदी भी प्रेरित हुए। वह विवेकानंद की दिखाई राह से इतने प्रेरित हुए कि वडनगर स्थित अपना घर छोड़कर आत्मज्ञान के लिए हिमालय की राह पकड़ ली।

पीएम मोदी हिमालय की फोटो सोशल मीडिया पर

पीएम मोदी ने एक्स पर जो लिंक साझा किया है कि उसमें उनकी हिमालय पर जाने के लिए वडनगर से निकलने के एक दिन पहले की किशोरावस्था की एक फोटो भी है। उस दिन उनके गांव में एक शादी थी और यह फोटो भी उसी अवसर की है।

स्वामी विवेकानंद के भारतीय आध्यात्मिकता और वैदिक ज्ञान के संदेश से उन्हें उनके गांव के डा. वसंतभाई पारिख ने परिचित कराया था। स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं का मोदी के सार्वजनिक जीवन पर भी गहरा असर हुआ। इसी साल लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद वह कन्याकुमारी में स्वामी विवेकानंद मेमोरियल की चट्टानों पर दो दिन तक ध्यानमग्न रहे थे।

यहां क्लिक कर पढ़ें स्वामी विवेकानंद का भाषण