Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

प्रगति बैठक में PM Modi ने की 12 परियोजनाओं की समीक्षा, 10 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों से है संबंधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को 42वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की और इस दौरान 1.21लाख करोड़ रुपये से अधिक की 12 प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की। ये परियोजनाएं 10 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों से जुड़ी हैं। प्रगति कामकाज के संचालन और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए आइसीटी आधारित बहुमाडल मंच है। इसमें केंद्र और राज्य सरकारें शामिल हैं। फाइल फोटो।

By AgencyEdited By: Sonu GuptaUpdated: Thu, 29 Jun 2023 12:22 AM (IST)
Hero Image
प्रगति बैठक में PM Modi ने की 12 परियोजनाओं की समीक्षा। फाइल फोटो।

नई दिल्ली, पीटीआई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को 42वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की और इस दौरान 1.21लाख करोड़ रुपये से अधिक की 12 प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की। ये परियोजनाएं 10 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों से जुड़ी हैं। प्रगति कामकाज के संचालन और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए आइसीटी आधारित बहुमाडल मंच है। इसमें केंद्र और राज्य सरकारें शामिल हैं।

बैठक में की गई कई परियोजनाओं की समीक्षा

पीएमओ ने एक बयान में कहा कि बैठक में जिन 12 प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की गई उनमें से सात परियोजनाएं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की थीं, दो परियोजनाएं रेल मंत्रालय से थीं और एक-एक परियोजना सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय एवं इस्पात मंत्रालय, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय से थी।

10 राज्यों से संबंधित हैं परियोजनाएं

ये परियोजनाएं 10 राज्यों यानी छत्तीसगढ़, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा और हरियाणा तथा दो केंद्रशासित प्रदेशों से संबंधित हैं। दो केंद्र शासित प्रदेशों में जम्मू-कश्मीर और दादरा और नगर हवेली शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने राजकोट, जम्मू, अवंतीपुरा, बीबीनगर, मदुरै, रेवाड़ी और दरभंगा में एम्स के निर्माण की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

पीएम ने की स्वनिधि योजना की भी समीक्षा

पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी हितधारकों को लंबित मुद्दों को हल करने और जनता के लिए उनके महत्व को ध्यान में रखते हुए परियोजनाओं को पूरा करने की समय सीमा का पालन करने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने पीएम स्वनिधि योजना की भी समीक्षा की।