Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रेलवे के लिए आज का दिन ऐतिहासिक, 'ईज ऑफ लिविंग' को बढ़ावा देगी केंद्र की अमृत भारत स्टेशन योजना: PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह अगस्त को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। इससे पहले किए गए अपने एक ट्वीट में उन्होंने छह अगस्त के दिन को रेलवे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि लगभग 25 हजार करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास हमारे देश में रेल बुनियादी ढांचे की कल्पना में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।

By Jagran NewsEdited By: Achyut KumarUpdated: Sun, 06 Aug 2023 12:35 AM (IST)
Hero Image
PM Modi ने छह अगस्त को रेलवे क्षेत्र के लिए बताया ऐतिहासिक दिन

नई दिल्ली, जागरण डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) रविवार यानी छह अगस्त 2023 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Scheme) के तहत देशभर के 508 स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। उससे पहले किए गए एक ट्वीट में उन्होंने छह अगस्त के दिन को ऐतिहासक बताया है।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने कहा- कल, 6 अगस्त, रेलवे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। सुबह 11 बजे ऐतिहासिक अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूरे भारत में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी जाएगी। लगभग 25 हजार करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास हमारे देश में रेल बुनियादी ढांचे की कल्पना में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि यह 'ईज ऑफ लिविंग' को बढ़ावा देगा और आराम के साथ-साथ सुविधा भी बढ़ाएगा। यह सुनिश्चित करने के लिए भी विशेष ध्यान रखा गया है कि स्टेशन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला के अनुरूप हों।

(अंबु अंदौरा, हिमाचल प्रदेश)

सिटी सेंटर के रूप में विकसित किए जाएंगे स्टेशन 

रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अगले 30 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों को सिटी सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा।

स्थानीय संस्कृति से प्रेरित होगा डिजाइन

रेलवे स्टेशनों की इमारतों का डिजाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होगा। इसमें यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। दिव्यांगों, महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों का विशेष ध्यान रखा गया है।

(कोटा, राजस्थान)

किस राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश में कितने स्टेशनों का होगा पुनर्विकास?

  • उत्तर प्रदेश- 156
  • महाराष्ट्र- 126
  • पश्चिम बंगाल- 98
  • बिहार- 92
  • गुजरात- 87
  • राजस्थान- 83
  • मध्य प्रदेश- 80
  • तमिलनाडु-75
  • आंध्र प्रदेश-72
  • झारखंड- 57
  • कर्नाटक -56
  • असम-50
  • तेलंगाना- 40
  • हरियाणा- 40
  • केरल- 35
  • छत्तीसगढ़ -32
  • पंजाब -30
  • दिल्ली-13
  • उत्तराखंड -11
  • जम्मू-कश्मीर- 4
  • हिमाचल प्रदेश - 4
  • त्रिपुरा- 4
  • गोवा- 3
  • चंडीगढ़- 1
  • सिक्किम -1
  • मेघालय-1
  • मणिपुर-1
  • मिजोरम-1
  • नगालैंड- 1
  • अरुणाचल प्रदेश- 1

(नया भुज, गुजरात)

स्टेशनों में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

पुनर्विकसित स्टेशनों में दोनों तरफ से यात्रियों को प्लेटफार्म में प्रवेश व बाहर जाने की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही स्वचालित सीढ़ियों की भी व्यवस्था की गई है। सर्कुलेटिंग क्षेत्र का विस्तार और पार्किंग क्षेत्र में सुधार किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों को मेट्रो और बस स्टेशन से भी जोड़ जाएगा।