Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'सिर पर लाल टोपी रूसी...' जब PM मोदी ने गुनगुनाया राज कपूर की फिल्म का गाना; VIDEO

पीएम मोदी ने मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने प्रण लिया है कि अपने तीसरे टर्म में तीन गुना ताकत से काम करेंगे। उन्होंने संबोधन के दौरान ये भी कहा वो अपने साथ 140 करोड़ भारतीयों का प्यार लेकर आए हैं। पीएम ने भारत-रूस की दोस्ती का जिक्र करते हुए राज कपूर की फिल्म के गाना का भी जिक्र किया।

By Agency Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Tue, 09 Jul 2024 03:21 PM (IST)
Hero Image
PM मोदी ने रूस को बताया भरोसेमंद साथी (फोटो- एएनआई)

एएनआई, नई दिल्ली। PM Modi Russia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को रूसी भाषा में संबोधित करते हुए अपना भाषण शुरू किया। पीएम ने कहा, वो अपने साथ 140 करोड़ भारतीयों का प्यार लेकर आए हैं। 

पीएम ने अपने भाषण में भारत-रूस की दोस्ती का जिक्र करते हुए राज कपूर की फिल्म का गाना 'सिर पर लाल टोपी रूसी' का भी जिक्र किया।  

तापमान माइनस, पर भारत-रूस की दोस्ती प्लस

पीएम ने कहा, 'यहां मौजूद सभी लोग भारत और रूस के संबंधों को और ऊंचाई दे रहे हैं। रूस शब्द सुनते ही हर भारतीय के मन में पहला शब्द आता है भारत के सुख-दुख का साथी, भारत का भरोसेमंद दोस्त। रूस में सर्दी के मौसम में तापमान कितना ही माइनस में नीचे क्यों न चला जाए, भारत-रूस की दोस्ती हमेशा प्लस में रही है, गर्मजोशी भरी रही है। ये रिश्ता म्यूचुअल ट्रस्ट और म्यूचुअल रिस्पेक्ट की मजबूत नींव पर बना है।'

रूस में सर्दी के मौसम में temperature कितना ही minus में नीचे क्यों न चला जाए...

भारत-रूस की दोस्ती हमेशा plus में रही है, गर्मजोशी भरी रही है।

ये रिश्ता mutual trust और… pic.twitter.com/xktnmxaO9B— BJP (@BJP4India) July 9, 2024

ये गाना पुराना, लेकिन....

पीएम मोदी ने अपने भाषण में भारत और रूस के संबंधों की तुलना राज कपूर की फिल्म के गाने 'सिर पर लाल टोपी रूसी' से की है, उन्होंने कहा, ये गाना यहां के घर में कभी गाया जाता था। पीएम मोदी आगे कहते हैं, ये गाना भले ही पुराना हो गया हो , लेकिन हमारी भावनाएं एवरग्रीन हैं। अपने रूस दौरे के दौरान उन्होंने रूसी सांस्कृतिक मंडली के कलाकारों से मुलाकात भी की। बता दें कि सांस्कृतिक मंडली ने मॉस्को रूस में पीएम मोदी के स्वागत में अपनी कला का जोरदार प्रदर्शन किया था।

यह भी पढ़ें: PM Modi ने रूस में जाकर बताई भारत के T20 WC जीतने की असली कहानी, कहा- अब आखिरी बॉल तक...

यह भी पढ़ें: युद्ध कोई समाधान नहीं', पीएम मोदी और पुतिन की वार्ता से पहले भारत का रूस को संदेश