Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सफेद कुर्ता, आसमानी रंग की जैकेट और मल्टीकलर साफा; 15 अगस्त पर PM मोदी की ड्रेस में क्या है खास

Independence Day 2024 पीएम नरेंद्र मोदी अपने परिधान को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम ने लाल किले पर तिरंगा फहराया। उन्होंने इस अवसर पर खास ड्रेस पहनी थी। मोदी सफेद कुर्ता और चूड़ीदार पायजामे के साथ लहरिया प्रिंट का बहुरंगी साफा पहने नजर आए। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को संबोधित भी किया।

By Jagran News Edited By: Manish Negi Updated: Thu, 15 Aug 2024 09:11 AM (IST)
Hero Image
पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर खास ड्रेस पहनी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पीएम मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने देशवासियों को संबोधित भी किया। पीएम मोदी ने देश की आजादी के जश्न के अवसर पर खास ड्रेस पहनी।

पीएम लाल किले पर आयोजित समारोह में सफेद कुर्ता और चूड़ीदार पायजामे के साथ लहरिया प्रिंट का बहुरंगी साफा पहने नजर आए। बता दें कि उन्होंने लगातार 11वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया और लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया।

सफेद कुर्ते के साथ आसमानी रंग की जैकेट

पीएम ने सफेद कुर्त के ऊपर आसमानी रंग की बंद गला जैकेट भी पहनी। इस बार उन्होंने केसरिया, पीले एवं हरे रंग का साफा पहना। मोदी सफेद कुर्ता और चूड़ीदार पायजामे के साथ बहुरंगी राजस्थानी बांधनी प्रिंट का साफा पहने नजर आए थे।

पीएम ने पहना खास साफा

पीएम मोदी ने जो साफा पहना है वो लहरिया प्रिंट का है। ये राजस्थान का पारंपरिक डिजाइन है। 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी पीएम बहुरंगी राजस्थानी बांधनी प्रिंट का साफा पहने नजर आए थे।

पीएम ने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे की धारियों वाला सफेद रंग का साफा पहना था, जबकि इससे पहले 75वें स्वतंत्रा दिवस पर मोदी ने धारीदार केसरिया साफा पहना था।