Move to Jagran APP

पीएम मोदी ने बताया 30 साल का प्लान, बोले- 'भारत दुनिया के लिए एक उम्मीद की किरण है'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2024 में भाग लिया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने ,NDTVWorldSummit को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम भारतीय सदी के बारे में चर्चा करने के लिए यहां आए हैं। जब दुनिया अनिश्चितताओं से जूझ रही है तब भारत आशा की किरण बनकर चमक रहा है।

By Jagran News Edited By: Versha Singh Updated: Mon, 21 Oct 2024 12:10 PM (IST)
Hero Image
पीएम मोदी ने NDTV World Summit को किया संबोधित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2024 में भाग लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने #NDTVWorldSummit को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने कहा कि इस समिट में आप लोग अनेक विषयों पर चर्चा करने जा रहे हैं। अलग-अलग सेक्टर्स से जुड़े ग्लोबल लीडर्स भी अपनी बात रखेंगे।

बीते 4-5 साल के कालखंड को देखें, तो ज्यादातर चर्चाओं में एक बात कॉमन रही है, वो बात है चिंता, भविष्य को लेकर चिंता है।

कोरोना के समय चिंता रही कि global pandemic से कैसे निपटें। कोविड बढ़ा तो दुनिया भर की economy को लेकर चिंता होने लगी। कोरोना ने महंगाई और बेरोजगारी पर चिंता बढ़ायी।

Climate change को लेकर चिंता तो थी ही, फिर जो युद्ध शुरू हुए, उनकी वजह से चिंता और बढ़ गई।

भारत दुनिया के लिए एक उम्मीद की किरण है- पीएम

आज हम भारतीय सदी के बारे में चर्चा करने के लिए यहां आए हैं। जब दुनिया अनिश्चितताओं से जूझ रही है, तब भारत आशा की किरण बनकर चमक रहा है।

हालांकि भारत की अपनी चिंताएं हैं, लेकिन हम सभी भारत के प्रति सकारात्मकता महसूस करते हैं। आज जब चर्चा का केंद्र चिंता ही है। तब भारत में चर्चा का विषय है 'भारत की शताब्दी।'

दुनिया में मची उथल-पुथल के बीच भारत उम्मीद की एक किरण बना है। जब दुनिया चिंता में डूबी है, तब भारत आशा का संचार कर रहा है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि भारत आज एक विकासशील देश भी है और उभरती हुई शक्ति भी है। हम गरीबी की चुनौतियां भी समझते हैं और प्रगति का रास्ता बनाना भी जानते हैं। हमारी सरकार तेजी से नीतियां बना रही है, निर्णय ले रही है, नए Reforms कर रही है।

भारत हर क्षेत्र में कर रहा अभूतपूर्व काम- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, भारत जिस तरह से हर क्षेत्र में काम कर रहा है, वह अभूतपूर्व है, चाहे वह गति हो या पैमाना। अपने तीसरे कार्यकाल के केवल 125 दिनों में, हमने गरीबों के लिए 3 करोड़ घरों के निर्माण, 9 लाख करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी दी है और 15 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है।

भारत ने दूरसंचार और डिजिटल भविष्य, वैश्विक सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र, वैश्विक फिनटेक महोत्सव से संबंधित कार्यक्रमों में भी भाग लिया और नागरिक उड्डयन और नवीकरणीय ऊर्जा के भविष्य पर चर्चा करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों का आयोजन किया। ये कार्यक्रम दुनिया के भारत पर भरोसे को दर्शाते हैं।

भारत के पास डबल AI पावर का एडवांटेज है- PM मोदी

भारत के पास डबल AI पावर का एडवांटेज है। पहला AI…Artificial Intelligence… दूसरा AI…Aspirational India… जब Aspirational India और Artificial Intelligence की ताकत मिलती है, तब विकास की गति का तेज होना स्वाभाविक है।

प्रौद्योगिकी का लोकतंत्रीकरण करके भारत ने दुनिया को DPI (डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर) का रास्ता दिखाया है।

भारत ने दिखाया है कि डिजिटल परिवर्तन और लोकतांत्रिक मूल्य एक साथ रह सकते हैं।

भारत ने दिखाया है कि प्रौद्योगिकी समावेशन, पारदर्शिता और सशक्तिकरण का साधन है, न कि नियंत्रण और विभाजन का।

पीएम मोदी ने बताया 30 साल का प्लान

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, अब सफलता का मापदंड सिर्फ ये नहीं है कि हमने क्या पाया... अब हमारा आगे क्या लक्ष्य है, हमें कहां पहुंचना है...हम उस ओर देख रहे हैं।

अब भारत Forward Looking सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। 2047 तक विकसित भारत का संकल्प भी इसी सोच को दिखाता है।