Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पीएम मोदी को दी जाएगी 21 तोपों की सलामी, दौरे का सारा खर्च उठाएंगे बाइडन; बेहद खास होती है 'राजकीय यात्रा'

PM Modi US Visit प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने चार दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंचे हैं। पीएम मोदी की अमेरिकी राजकीय यात्रा काफी व्यस्त रहने वाला है। पीएम मोदी पहली बार राजकीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे हैं। इस यात्रा पर आने वाला सारा खर्च अमेरिका उठाता है। इस यात्रा के लिए खुद अमेरिकी राष्ट्रपति मेहमान नेता को आमंत्रित करते हैं। अमेरिकी राजकीय यात्रा को सबसे उच्च स्तर का दर्ज मिला है।

By Devshanker ChovdharyEdited By: Devshanker ChovdharyUpdated: Wed, 21 Jun 2023 04:33 PM (IST)
Hero Image
बेहद खास होती है अमेरिकी राजकीय यात्रा।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने चार दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंचे हैं। पीएम मोदी की यह पहली 'राजकीय यात्रा' है। राजकीय यात्रा अन्य यात्राओं के काफी अलग होती है। इसलिए, इसे ऐतिहासिक माना जा रहा है। इस यात्रा को भारत और अमेरिका दोनों देशों के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

क्या होती है राजकीय यात्रा?

पीएम मोदी पहली बार राजकीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे हैं। इस यात्रा पर आने वाला सारा खर्च अमेरिका उठाता है। इस यात्रा के लिए खुद अमेरिकी राष्ट्रपति मेहमान नेता को आमंत्रित करते हैं। अमेरिकी राजकीय यात्रा को सबसे उच्च स्तर का दर्ज मिला है। जिस वजह से इस यात्रा पर जाने वाले नेताओं के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी जाती है।

अमेरिकी राजकीय यात्रा कैसे है खास?

  • राजकीय यात्रा पर आने वाले मेहमान का अमेरिकी राष्ट्रपति खुद स्वागत करते हैं।
  • अमेरिकी राजकीय यात्रा पर जाने वाले नेता को 21 तोपों की सलामी दी जाती है।
  • इस यात्रा के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति खुद आमंत्रण भेजते हैं।
  • राजकीय यात्रा पर आने वाले नेता का काफी भव्य तरीके से स्वागत किया जाता है।
  • यात्रा पर आने वाला सारा खर्च अमेरिका उठाता है।
  • राजकीय यात्रा पर जाने वाले नेता अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला के साथ डिनर करते हैं।
  • इस यात्रा पर आयोजित होने वाले डिनर कार्यक्रम को 'स्टेट डिनर' कहा जाता है।
  • राजकीय यात्रा पर आने वाले नेता को ब्लेयर हाउस में ठहराया जाता है, जो राष्ट्रपति का गेस्ट हाउस है।

'राजकीय यात्रा' के दौरान पीएम मोदी का शेड्यूल

पीएम मोदी की अमेरिकी राजकीय यात्रा काफी व्यस्त रहने वाला है। वह कई अमेरिका में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उन्होंने अपने दौरे के पहले दिन बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से मुलाकात की। इसके बाद वह बुधवार शाम साढ़े पांच बजे (भारतीय समयानुसार) न्यूयॉर्क में यूएन मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।

पीएम मोदी 22 जून को वाशिंगटन पहुंचेंगे। वाशिंगटन में उनका भव्य तरीके से स्वागत किया जाएगा। उन्हें वहां पर 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। पीएम मोदी का स्वागत खुद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन करेंगे।

पीएम मोदी 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। वह दूसरी बार कांग्रेस को संबोधित करेंगे। इससे पहले उन्होंने 2016 में अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया था।

पीएम मोदी 22 जून की शाम में राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के साथ स्टेट डिनर में शामिल होंगे। यह काफी खास होगा, क्योंकि डिनर तैयार करने के लिए स्पेशल कुक होते हैं।

पीएम मोदी 23 जून को अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनके साथ लंच का भी कार्यक्रम है।

वाशिंगटन में 23 जून को ही पीएम मोदी भारतीय समुदाय से मिलेंगे और कई अमेरिकी सीईओ के साथ मुलाकात करेंगे।

कितने प्रकार की होती है अमेरिकी यात्रा?

अमेरिकी यात्रा कई अलग-अलग श्रेणी की होती हैं। इन यात्राओं के लिए अलग-अलग स्टैंडर्ड तय किए गए हैं। इन यात्राओं के मायने भी अलग-अलग होते हैं।

  • राजकीय यात्रा
  • आधिकारिक यात्रा
  • आधिकारिक कार्य यात्रा
  • कार्य यात्रा
  • निजी यात्रा