Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

PM Modi Oath Ceremony: विशेष अतिथियों से लेकर सफाईकर्मियों तक…, पढ़ें किस-किसको मिला शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण

PM Modi Oath Ceremony नरेन्द्र मोदी नौ जून को जब तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रचेंगे तो शपथग्रहण समारोह में आम लोगों का भी प्रतिनिधित्व दिखेगा। समारोह में ऐसे लोग भी दिखेंगे जो भले ही बड़े पद पर न हों लेकिन देशसेवा में योगदान दिया है। सफाईकर्मी ट्रांसजेंडर और सेंट्रल विस्टा परियोजना में काम करने वाले श्रमिक भी विशेष अतिथियों में शामिल होंगे।

By Agency Edited By: Sonu Gupta Updated: Sat, 08 Jun 2024 12:00 AM (IST)
Hero Image
सफाईकर्मियों, श्रमिकों को भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण। फाइल फोटो।

आईएएनएस, नई दिल्ली। PM Modi Oath Ceremony: नरेन्द्र मोदी नौ जून को जब तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रचेंगे तो शपथग्रहण समारोह में आम लोगों का भी प्रतिनिधित्व दिखेगा। समारोह में ऐसे लोग भी दिखेंगे जो भले ही बड़े पद पर न हों लेकिन देशसेवा में योगदान दिया है।

इन लोगों को भी मिला निमंत्रण

सफाईकर्मी, ट्रांसजेंडर और सेंट्रल विस्टा परियोजना में काम करने वाले श्रमिक भी विशेष अतिथियों में शामिल होंगे। विशेष आमंत्रितों में केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी और विकसित भारत के एंबेसडर भी होंगे। वंदे भारत और मेट्रो ट्रेनों पर काम करने वाले रेलवे कर्मचारियों को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हों सकते हैं हजारों मेहमान

पीएम मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के बाद नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालने वाले दूसरे व्यक्ति होंगे। राष्ट्रपति भवन में आठ हजार से अधिक मेहमानों के लिए व्यवस्था की जा रही है।

पहली महिला लोको पायलट सुरेखा शपथ को मिला है न्यौता

भारत की पहली लोको पायलट सुरेखा यादव शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी, सेंट्रल रेलवे के अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि सुरेखा उन 10 लोको पायलटों में शामिल हैं, जिन्हें शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। सतारा की रहने वाली सुरेखा 1988 में भारत की पहली महिला लोको पायलट बनीं। वह सोलापुर और मुंबई में सीएसएमटी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली महिला लोको पायलट हैं।

हमारे जागरण संवाददाता के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह में रांची रेल डिवीजन के लोको पायलट एएसपी तिर्की को आमंत्रित किया गया है। रांची हावड़ा और रांची वाराणसी वंदे भारत ट्रेन के लोको पायलट एएसपी तिर्की पिछले 34 वर्षों से रेलवे में सेवा दे रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः

Modi 3.0 Oath Updates: राष्ट्रपति मुर्मु से मिल नरेंद्र मोदी ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, 9 जून को लेंगे PM पद की शपथ

Modi 3.0 Oath Updates: राष्ट्रपति मुर्मु से मिल नरेंद्र मोदी ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, 9 जून को लेंगे PM पद की शपथ