Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'...भारतीय आलसी, कम बुद्धि वाले हैं', नेहरू के पुराने बयान को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर बार-बार हमला करते हुए दावा किया कि कांग्रेस नेता सोचते थे कि भारतीय आलसी और कम बुद्धि वाले हैं। अपने लगभग 100 मिनट के भाषण के दौरान पीएम ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर तीखे हमले किए।

By Jagran News Edited By: Abhinav AtreyUpdated: Mon, 05 Feb 2024 09:47 PM (IST)
Hero Image
नेहरू के पुराने बयान को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना। (फाइल फोटो)

पीटीआई, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर बार-बार हमला करते हुए दावा किया कि कांग्रेस नेता सोचते थे कि भारतीय आलसी और कम बुद्धि वाले हैं।

अपने लगभग 100 मिनट के भाषण के दौरान पीएम ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ने भारत की क्षमता पर कभी भरोसा नहीं किया।

कांग्रेस एक परिवार में फंस गई है- मोदी

पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस एक परिवार में फंस गई है। वे लोगों की आकांक्षाओं और उपलब्धियों को कभी नहीं देख पाए और न ही कभी देख पाएंगे। कांग्रेस ने कभी भी भारत की क्षमता पर भरोसा नहीं किया। उन्होंने हमेशा खुद को शासक माना और लोगों को अपमानित किया।"

'हम यूरोपीय, जापानी, जितनी मेहनत नहीं करते'

लाल किले की प्राचीर से नेहरू के स्वतंत्रता दिवस के भाषण का हवाला देते हुए पीएम मोदी ने कहा, "नेहरू ने कहा था हम यूरोपीय, जापानी, चीनी, रूसी या अमेरिकियों जितनी मेहनत नहीं करते हैं। यह मत सोचिए कि ये लोग किसी जादू से समृद्ध हो गए। उन्होंने इसे कड़ी मेहनत और चतुराई से हासिल किया है।

नेहरू भारतीयों को नीचा दिखाने का प्रमाणपत्र दे रहे थे

प्रधानमंत्री ने कहा, "नेहरू उन लोगों को भारतीयों को नीचा दिखाने का प्रमाणपत्र दे रहे थे। इससे पता चलता है कि भारतीयों के बारे में नेहरू जी की सोच थी कि वे आलसी और कम बुद्धि वाले हैं। उन्हें उनकी क्षमता पर भरोसा नहीं था।"

पूर्व पीएम इंदिरा गांधी भी अलग नहीं सोचती थीं

मोदी ने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी अलग नहीं सोचती थीं। उन्होंने कहा, "इंदिरा जी ने लाल किले की प्राचीर से कहा था, दुर्भाग्य से, यह हमारी आदत है कि जब कोई अच्छा काम पूरा होने वाला होता है, तो हम लापरवाह हो जाते हैं और जब कोई बाधा आती है, तो हम आशा खो देते हैं। कभी-कभी ऐसा लगता है कि पूरे देश ने हार मान ली है।"

पीएम मोदी ने आगे कहा, आज कांग्रेस के लोगों को देखकर ऐसा लगता है कि इंदिरा जी भले ही देश की जनता का सही आकलन नहीं कर पाई हों, लेकिन उन्होंने कांग्रेस का सटीक मूल्यांकन किया था

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव में कितनी सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा, पीएम मोदी ने की संसद में भविष्यवाणी