Move to Jagran APP

राष्ट्रपति द्रैपदी मुर्मु ने IPS ए कोआन का निलंबन किया रद्द, अंडमान निकोबार में हुआ ट्रांसफर

IPS A Koan 2009 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईपीएस ए कोआन का निलंबन रद्द कर दिया गया है। राष्ट्रपति द्रैपदी मुर्मु ने इसे लेकर आदेश जारी किए। इसके बाद गृह मंत्रालय ने उनका ट्रांसफर अंडमान-निकोबार नें कर दिया है। उन पर कथित रूप से गोवा में एक महिला के साथ छेड़छेड़ करने का आरोप है जिसके चलते पिछले साल उन्हें निलंबित किया गया था।

By Agency Edited By: Sachin Pandey Updated: Fri, 12 Jul 2024 03:42 PM (IST)
Hero Image
ए कोआन को पिछले साल गृह मंत्रालय की ओर से निलंबित किया गया था। (File Image)

एएनआई, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईपीएस अधिकारी ए कोआन का निलंबन रद्द कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें गोवा में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में अगस्त 2023 में निलंबित कर दिया था। अब राष्ट्रपति की ओर से निलंबन हटा लिया गया है।

साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तत्काल प्रभाव से इनका स्थानांतरण अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कर दिया है। बता दें कि ए कोआन एजीएमयूटी कैडर के 2009 बैच के आईपीएस हैं।