Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा Budget Session, सरकार ने बताया किस दिन पेश होगा बजट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को भारत सरकार की सिफारिश पर बजट सत्र 2024 के लिए संसद के दोनों सदनों को 22 जुलाई से 12 अगस्त तक बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बता दें कि केंद्रीय बजट 2024-25 23 जुलाई को लोकसभा में पेश किया जाएगा। वहीं संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है।

By Abhinav Atrey Edited By: Abhinav Atrey Updated: Sat, 06 Jul 2024 04:40 PM (IST)
Hero Image
संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है। (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को भारत सरकार की सिफारिश पर बजट सत्र, 2024 के लिए संसद के दोनों सदनों को 22 जुलाई से 12 अगस्त तक बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय बजट, 2024-25 23 जुलाई को लोकसभा में पेश किया जाएगा।

वहीं, संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है।

इस बार ऐतिहासिक होगा बजट

बता दें कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट होगा। इस बजट से देश के सभी वर्गों की कई उम्मीदें जुड़ी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी कह चुकी हैं कि यह बजट कई मामलों में ऐतिहासिक होगा। राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा था कि प्रमुख सामाजिक और आर्थिक निर्णय बजट का मुख्य आकर्षण होंगे।

अप्रैल-जून में हुए लोकसभा चुनावों की वजह से इस साल अंतरिम बजट फरवरी में पेश किया गया था।

ये भी पढ़ें: Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में टैंकर से जा भिड़ी कार, चार लोगों की मौत से कोहराम