Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदलने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लगाई मुहर, अब कहलाएगा PM संग्रहालय

इसी साल जून में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय करने को मंजूरी दी गई थी। 14 अगस्त को नेहरू मेमोरियल संग्रहालय का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय (PMML) सोसाइटी किया गया था।अब इस प्रस्ताव पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी मुहर लगा दी है।

By AgencyEdited By: Shalini KumariUpdated: Fri, 01 Sep 2023 09:53 AM (IST)
Hero Image
नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदलने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लगाई मुहर

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय (एनएमएमएल) का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय करने को मंजूरी दे दी है। इसको लेकर शुक्रवार को एक गजट नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है।

— ANI (@ANI) September 1, 2023

14 अगस्त को बदला गया नाम

14 अगस्त को नेहरू मेमोरियल संग्रहालय का नाम आधिकारिक तौर पर बदल कर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय (PMML) सोसाइटी किया गया था। इससे पहले जून में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में नेहरू स्मारक संग्रहालय करने के प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी गई थी। अंत में राष्ट्रपति मुर्मु ने भी इसको मंजूरी दे दी है।

पीएम मोदी होंगे अध्यक्ष

केंद्र सरकार ने PMML सोसाइटी का पुनर्गठन किया है। अब इस सोसाइटी के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपाध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे। इसके साथ ही, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल सोसाइटी के सदस्य होंगे।

इनके साथ ही, केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन, प्रह्लाद पटेल, आईसीसीआर के अध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे आदि भी इसके सदस्य होंगे।