Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

राष्ट्रपति मुर्मु ने 19 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से किया सम्मानित, पीएम मोदी आज करेंगे संवाद

Prime Minister National Children Award 19 असाधारण प्रतिभावान बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इन बच्चों को सम्मानित किया। पुरस्कार विजेताओं में दो आकांक्षी जिलों सहित 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से नौ लड़के और दस लड़कियां शामिल हैं। बच्चों को कला और संस्कृति बहादुरी नवाचार आदि क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए चुना गया था।

By Agency Edited By: Mahen Khanna Updated: Tue, 23 Jan 2024 06:15 AM (IST)
Hero Image
Prime Minister National Children Award बच्चे हुए सम्मानित।

नई दिल्ली प्रेट्रPrime Minister National Children Award राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार की शाम को 19 असाधारण प्रतिभावान बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया। पुरस्कार विजेता बच्चों को कला और संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, सामाजिक सेवा और खेल के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए देश के सभी क्षेत्रों से चुना गया था।

इन क्षेत्रों के बच्चों को मिला पुरस्कार

पुरस्कार विजेताओं में दो आकांक्षी जिलों सहित 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से नौ लड़के और दस लड़कियां शामिल हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2024 को छह श्रेणियों कला और संस्कृति के लिए सात, बहादुरी के लिए एक, नवाचार के लिए एक, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए एक, सामाजिक सेवा के लिए चार और खेल पांच में प्रदान किया।

यह पुरस्कार पांच से 18 वर्ष की आयु के बच्चों को दिया जाता है।

राष्ट्रपति ने कही ये बात

राष्ट्रपति ने कहा कि यह समारोह अद्भुत क्षमता और प्रतिभा वाले युवाओं को प्रोत्साहित करने का एक अवसर है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को सही दिशा दिखाना हमारा कर्तव्य है, जिससे वे अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का सही उपयोग कर सकें।

राष्ट्रपति ने कहा कि आज भारत के पास बड़ी संख्या में युवाओं के रूप में एक अमूल्य मानव संसाधन है और यह न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण बच्चों और युवाओं में बीमारियां आज बढ़ती जा रही हैं।

पीएम आज बच्चों से करेंगे संवाद

राष्ट्रपति मुर्मु ने युवाओं से कम से कम एक खेल सीखने और उसमें भाग लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी तथा महिला और बाल विकास राज्य मंत्री मुंजपारा महेंद्रभाई भी उपस्थित थे। पीएम मोदी मंगलवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं से संवाद करेंगे। पुरस्कार विजेता बच्चे 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे।