Move to Jagran APP

वक्फ कानून खत्म करने के लिए निजी बिल चर्चा के लिए स्वीकार, कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने किया जमकर विरोध

वक्फ एक्ट 1995 को समाप्त करने के लिए भाजपा के राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव की ओर से पेश किए गए एक निजी विधेयक पर विपक्षी सदस्यों ने काफी शोरशराबा किया। इस बिल को पेश करते हुए हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि वक्फ एक्ट 1995 लोकतंत्र के प्रतिकूल है और यह देश की तमाम विधि व्यवस्थाओं के अनुरूप नहीं है इसलिए देश हित में इसे समाप्त किया जाना चाहिए।

By Jagran NewsEdited By: Anurag GuptaUpdated: Fri, 08 Dec 2023 07:01 PM (IST)
Hero Image
राज्यसभा में एक निजी विधेयक पेश (फोटो: एएनआई)

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। वक्फ एक्ट 1995 को समाप्त करने के लिए भाजपा के राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव की ओर से पेश किए गए एक निजी विधेयक पर विपक्षी सदस्यों ने काफी शोरशराबा किया। आखिरकार वोटिंग के बाद इसे चर्चा के लिए स्वीकार कर लिया गया। इस पर आगे चर्चा होगी।

शुक्रवार को हरनाथ सिंह यादव ने इस बिल को पेश करते हुए कहा कि वक्फ एक्ट 1995 लोकतंत्र के प्रतिकूल है और यह देश की तमाम विधि व्यवस्थाओं के अनुरूप नहीं है, इसलिए देश हित में इसे समाप्त किया जाना चाहिए। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों- माकपा, भाकपा, एनसीपी, द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस और राजद के सदस्यों ने इसका विरोध करते हुए भाजपा पर ध्रुवीकरण तथा सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें: कैश फॉर क्वेरी मामले में 2005 में नपे थे 11 सांसद, अब महुआ की सदस्यता छिनी तो BJP ने सुनाया 18 साल पुराना किस्सा

कांग्रेस ने की तत्काल वोटिंग की मांग

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने इस पर तत्काल वोटिंग की मांग, लेकिन सभापति जगदीप धनखड़ नियमों का हवाला देकर बिल का विरोध करने वाले सदस्यों को अपनी बात रखने का मौका दिया। इसके बाद बिल पर हुए मतविभाजन में परिणाम बिल के समर्थन के रूप में सामने आया।

बिल के विरोध में कितने मत पड़े?

बिल को स्वीकार करने के पक्ष में 53 और विरोध में 32 मत पड़े। इस दौरान धनखड़ और जयराम रमेश के बीच नोंकझोंक भी हुई। सभापति ने जयराम से कहा कि यह मछली बाजार नहीं है। वह चाहें तो सदन के संचालन के लिए उनकी सीट ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: TMC नेता महुआ मोइत्रा की क्यों गई लोकसभा सदस्यता, क्या था आरोप? जानें सबकुछ