Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'सवाल अडानी, डिग्री या चोरी का नहीं', महुआ मोइत्रा पर निशिकांत दुबे का नया वार; पूछे ये तीन सवाल

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा पर ताजा हमला बोलते हुए कहा है कि सवाल यह है कि क्या सांसद का संसद लॉगिन दुबई में खोला गया था या नहीं? क्या उन्होंने पैसे के बदले में सवाल पूछे थे या नहीं? उनकी विदेश यात्रा का खर्च किसने उठाया?

By AgencyEdited By: Amit SinghUpdated: Wed, 25 Oct 2023 12:00 PM (IST)
Hero Image
निशिकांत दुबे ने देश की सुरक्षा को लेकर महुआ मोइत्रा से पूछे सवाल।

एएनआई, नई दिल्ली। तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बीच शुरू हुई तू तू-मैं मैं अभी शांत होती नहीं दिख रही है। दुबे ने बुधवार को एक बार फिर तृणमूल सांसद पर ताजा हमला बोला है। पैसों के बदले सवाल पूछने के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि सवाल अडानी, डिग्री या चोरी का नहीं है, बल्कि यह मामला देश को गुमराह कर भ्रष्टाचार करने का है।

निशिकांत दुबे के तीखे सवाल

सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर किए अपने पोस्ट में लिखा कि यह पूरा मुद्दा भारतीय संसद की गरिमा और देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। दुबे ने अपने पोस्ट में महुआ मोइत्रा से कुछ सवाल पूछे हैं, साथ ही मांग रखी है कि उन्हें इनका जवाब देना होगा।

  • दुबई में एनआईसी (NIC) का मेल खोला था या नहीं?
  • उनकी विदेश यात्रा का खर्च किसने उठाया? 
  • पैसे के बदले प्रश्न पूछे कि नहीं?
  • क्या आपको विदेश जाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष से अनुमति ली थी? 

संसद की आचार समिति के सामने पेश होने से ठीक एक दिन पहले बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर फिर से निशाना साधा है।

यह भी पढ़ें: Cash For Query Scam: महुआ मामले में जांच में NIC करेगा पूरा सहयोग, अश्विनी वैष्णव ने पत्र का दिया जवाब

नियमों के उल्लंघन के आरोप

निशिकांत दुबे का यह आरोप महुआ मोइत्रा के उन आरोपों के बाद आया है, जब इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुबे को आश्वासन दिया था कि संसद लॉगिन क्रेडेंशियल के दुरुपयोग पर उनकी शिकायत पर गौर किया जाएगा।

दरअसल महुआ मोइत्रा ने निशिकांत दुबे औक मनोज तिवारी पर लगाया था कि इन्होंने अगस्त 2022 में देवघर हवाई अड्डे पर सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया था। इन दोनों ने एटीसी पर शाम के वक्त निजी विमान को टेक ऑफ कराने के लिए दबाव बनाया था। मामले की शुरुआती जांच में सामने आया था कि एटीसी ने विजिबिलिटी कम होने के कारण उड़ान के लिए इनकार कर दिया था।

यह भी पढ़ें: महुआ मोइत्रा मामले में TMC ने तोड़ी चुप्पी, डेरेक बोले- आरोपों की जांच के बाद पार्टी लेगी कोई निर्णय