Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rafale-m Jet: नौसेना के लिए 26 राफेल विमान खरीदेगा भारत, फ्रांस को दिया अनुरोध पत्र

Rafale-m Jet एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में भारत सरकार ने नौसेना के लिए 26 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए फ्रांसीसी सरकार को अनुरोध पत्र दिया है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि अनुरोध पत्र कुछ दिन पहले फ्रांसीसी सरकार को सौंप दिया गया है। उनसे भारतीय अनुरोध पर निर्णय लेने और निकट भविष्य में जवाब मिलने की उम्मीद है।

By Jagran NewsEdited By: Paras PandeyUpdated: Sat, 28 Oct 2023 04:00 AM (IST)
Hero Image
नौसेना के लिए 26 राफेल विमान खरीदेगा भारत

एएनआइ, नई दिल्ली। एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में भारत सरकार ने नौसेना के लिए 26 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए फ्रांसीसी सरकार को अनुरोध पत्र दिया है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि अनुरोध पत्र कुछ दिन पहले फ्रांसीसी सरकार को सौंप दिया गया है। उनसे भारतीय अनुरोध पर निर्णय लेने और निकट भविष्य में जवाब मिलने की उम्मीद है। सूत्रों ने कहा, अनुरोध पत्र एक निविदा दस्तावेज की तरह है। 

इसमें भारत सरकार ने अपनी सभी आवश्यकताओं और क्षमताओं का उल्लेख किया है जो वह विमान वाहक पोत आइएनएस विक्रांत और आइएनएस विक्रमादित्य के लिए खरीदे जाने वाले राफेल विमान में देखना चाहती है। भारतीय नौसेना और भारत सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए तेजी से काम कर रही है कि अधिग्रहण अनुबंध पर जल्द से जल्द हस्ताक्षर हो जाए। विमान वाहक पोत पर राफेल को तैनात कर सरकार हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की बढ़त सुनिश्चित करना चाहती है।