Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गोवा के निजी दौरे पर राहुल गांधी, रात्रिभोज पर राज्य कांग्रेस विधायकों से की मुलाकात

गोवा के निजी दौरे पर आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछली रात तटीय राज्य के पार्टी विधायकों के साथ रात्रिभोज किया। इसकी जानकारी पार्टी के एक नेता ने गुरुवार को दी। 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में कांग्रेस के तीन विधायक हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि गांधी बुधवार रात गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे पर पहुंचे थे।

By Jagran NewsEdited By: Versha SinghUpdated: Thu, 03 Aug 2023 11:21 AM (IST)
Hero Image
गोवा के निजी दौरे पर राहुल गांधी

पणजी, एजेंसी। गोवा के निजी दौरे पर आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछली रात तटीय राज्य के पार्टी विधायकों के साथ रात्रिभोज किया। इसकी जानकारी पार्टी के एक नेता ने गुरुवार को दी।

40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में कांग्रेस के तीन विधायक हैं।

पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि राहुल गांधी बुधवार रात गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे पर पहुंचे और फिर राजधानी पणजी के पास एक होटल में ठहरने चले गए।

पार्टी के एक नेता ने कहा, उन्होंने राज्य के कांग्रेस विधायकों के साथ देर रात रात्रिभोज किया।

गोवा कांग्रेस विधायक कार्लोस फरेरा ने PTI को बताया कि अपने प्रवास के दौरान गांधी का कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं है।

विधायक ने कहा कि उनका आज दिन में नई दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।