Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'भय और भ्रम का जाल टूट चुका, हर वर्ग चाहता तानाशाही को...', उपचुनाव में मिली जीत के बाद भाजपा पर बरसे राहुल गांधी

सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में इंडी गठबंधन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। भाजपा की उम्मीदों को उपचुनाव में बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड में पार्टी दोनों विधानसभा सीटें हार गई। यहां कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है। चुनाव नतीजों पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Sat, 13 Jul 2024 07:49 PM (IST)
Hero Image
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा को लिया आड़े हाथों। (फाइल फोटो)

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोला। उपचुनाव में सबसे अधिक चार-चार सीटों पर कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। भाजपा को सिर्फ दो सीटों पर ही सफलता मिली है। आम आदमी पार्टी, डीएमके और निर्दलीय ने एक-एक सीट जीती है। राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव नतीजों से यह साफ हो गया है कि भाजपा का बुना गया भय और भ्रम का जाल टूट चुका है।

यह भी पढ़ें: 'हार जीत चलता है, लेकिन स्मृति ईरानी को...', राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की खास अपील

जनता I.N.D.I.A के साथ खड़ी है

राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा कि सात राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा द्वारा बुना गया ‘भय और भ्रम’ का जाल टूट चुका है। किसान, नौजवान, मजदूर, व्यापारी और नौकरीपेशा समेत हर वर्ग तानाशाही का समूल नाश कर न्याय का राज स्थापित करना चाहता है। अपने जीवन की बेहतरी और संविधान की रक्षा के लिए जनता अब पूरी तरह से I.N.D.I.A के साथ खड़ी है। जय हिंदुस्तान, जय संविधान।

कहां-किसने दर्ज की जीत?

उत्तराखंड की बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। हिमालच प्रदेश की नालागढ़ और देहरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस और हमीरपुर में भाजपा जीती है। मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा भाजपा के खाते में गई है। पजाब की जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर आप ने जीत दर्ज की है। तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट पर डीएमके प्रत्याशी को सफलता मिली है। पश्चिम बंगाल की चारों विधानसभा सीट रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला पर टीएमसी ने अपना परचम लहराया है। बिहार की रुपौली सीट पर निर्दलीय ने कामयाबी हासिल की है।

यह भी पढ़ें: 13 सीटों के उपचुनाव ने क्यों बढ़ाई BJP की टेंशन? कहां किसको हुआ नुकसान और किसने उठाया फायदा, पढ़ें पूरा समीकरण

किसान, नौजवान, मज़दूर, व्यापारी और नौकरीपेशा समेत हर वर्ग तानाशाही का समूल नाश कर न्याय का राज स्थापित करना चाहता है।

अपने जीवन की बेहतरी और संविधान की रक्षा के…— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 13, 2024