Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Monsoon In India: दिल्ली-NCR पर इंद्र देव मेहरबान, UP-बिहार समेत इन चार राज्यों में कल से होगी मूसलाधार बारिश

Rain In Delhi दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज जबरदस्त बारिश हुई। दिल्ली के अलावा हिमाचल प्रदेश कर्नाटक उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में वर्षा हुई। आइएमडी ने मंगलवार को कहा कि अगले चार से पांच दिन के दौरान उत्तर-पश्चिम पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में मानसून सक्रिय रहेगा। बता दें कि मानसून केरल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में 30 मई को पहुंचा था।

By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Wed, 03 Jul 2024 05:42 PM (IST)
Hero Image
आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक बारिश की उम्मीद है।(फोटो सोर्स: जागरण)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Monsoon In India। देशभर में मासून की एंट्री हो चुकी है। उत्तर भारत के राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में भी झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक 6 जुलाई तक दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम ,असम, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, मेघालय और त्रिपुरा में भी भारी बारिश हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी आज मूसलाधार बारिश हुई है।

कर्नाटक के मंगलुरु में आज सुबह भारी बारिश हुई। IMD ने 6 जुलाई तक शहर में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।

बता दें कि मानसून केरल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में 30 मई को पहुंचा था, जो सामान्य से दो से छह दिन पहले है। यह महाराष्ट्र तक सामान्य रूप से आगे बढ़ा, लेकिन फिर इसकी गति धीमी पड़ गई जिसके कारण बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बारिश का इंतजार बढ़ गया तथा उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप और अधिक बढ़ गया।

अगले चार दिनों तक इन राज्यों मे होगी जबरदस्त बारिश 

आइएमडी ने मंगलवार को कहा कि अगले चार से पांच दिन के दौरान उत्तर-पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में मानसून सक्रिय रहेगा। छह जुलाई तक बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बंगाल, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।

यह भी पढे: 'गांधी परिवार सुरक्षित रहे इसलिए...' पीएम मोदी का आरोप- लोकसभा में कांग्रेस ने इस नेता को बनाया बलि का बकरा