Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rameshwaram Cafe Blast: पहले ऑर्डर की इडली, फिर टाइमर लगा छोड़ दिया IED बम वाला बैग; पढ़ें रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट की पूरी कहानी

Bangalore Cafe Blast लोग बेंगलुरु के लोकप्रिय रामेश्वरम कैफे में मजे से खाना खा रहे होते हैं तभी एक दम से जोर का ब्लास्ट होता है। इस हादसे में 9 लोग जख्मी हो जाते हैं। शुरुआती जांच में पाया जाता है कि ये एक कम तीव्रता वाला आईईडी विस्फोट था। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बताया कि कैसे ये ब्लास्ट किया गया।

By Jagran News Edited By: Mahen Khanna Updated: Sat, 02 Mar 2024 09:27 AM (IST)
Hero Image
Bangalore Cafe Blast रामेश्वरम कैफे में कैसे हुआ ब्लास्ट।

जागरण डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। Bangalore Cafe Blast लंच का समय था और लोग बेंगलुरु के लोकप्रिय रामेश्वरम कैफे में मजे से खाना खा रहे होते हैं, तभी एक दम से जोर का ब्लास्ट होता है। इस हादसे में 9 लोग जख्मी हो जाते हैं। शुरुआती जांच में पाया जाता है कि ये एक कम तीव्रता वाला आईईडी विस्फोट था।

शिवकुमार ने बताई हमले की कहानी

विस्फोट के बाद जांचकर्ता सीसीटीवी फुटेज से सुराग ढूंढ रहे हैं। इस बीच कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि संदिग्ध की पहचान 28 से 30 साल के व्यक्ति के रूप में की गई है। वह नाश्ते के समय कैफे में आया और रवा इडली के लिए एक कूपन खरीदा, लेकिन इडली खाए बिना ही कैफे से चला गया। आईईडी वाला बैग वह वहीं छोड़ गया था, जिसमें एक बम को एक घंटे का टाइमर लगाकर छोड़ रखा था। इसके एक घंटे बाद ही धमाका हो गया।

सीसीटीवी फुटेज से शख्स की पहचान

  • फोरेंसिक और NIA की टीम इस बलास्ट की जांच कर रही है।
  • जांच में सीसीटीवी फुटेज से शख्स की पहचान की गई है।
  • एक अधिकारी ने कहा कि बैग एक महिला के पीछे पड़ा था जो छह अन्य ग्राहकों के साथ बैठी थी, तभी ये ब्लास्ट हुआ।
  • ब्लास्ट दोपहर 1 बजे के करीब हुआ था, क्योंकि अग्निशमन विभाग को दोपहर 1 बजकर 8 मिनट पर एलपीजी सिलेंडर में आग लगने की सूचना मिली थी।
  • जब अधिकारी कैफे पहुंचे तो आग नहीं लगी थी। हालांकि, अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने गैस रिसाव से बचने के लिए सिलेंडरों की जांच भी की।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया क्या हुआ

कैफे के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहे एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने ब्लास्ट की तेज आवाज सुनी। उस समय वहां 40 के करीब लोग अंदर मौजूद थे और वे सभी बाहर भागने लगे जिससे अफरा-तफरी मच गई। उस समय सभी ने कहा कि सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि इसके बाद जल्द ही एक एम्बुलेंस और एक दमकल गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू हुआ।

फिलहाल अभी तक संदिग्ध का पता नहीं चल पाया है।