Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखी महिला शक्ति और शौर्य की गाथा

गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल (Republic day full dress rehearsal 2024) में पहली बार दिल्ली पुलिस की महिला जवान सेना की महिला अधिकारियों और चिकित्सकीय सेवा से जुड़ीं महिला कर्मियों का दस्ता परेड करता नजर आया। इसी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहली बार 1500 महिला लोक नृत्य कलाकार अपने नृत्य से लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर किया। लड़ाकू विमान सुखोईजगुआर और अन्य ने आसमान में कलाबाजियां दिखाईं।

By Jagran News Edited By: Nidhi Avinash Updated: Wed, 24 Jan 2024 09:00 AM (IST)
Hero Image
फुल ड्रेस रिहर्सल में महिलाओं का शक्तिशाली प्रदर्शन (Image: ANI)

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। इस बार गणतंत्र दिवस परेड में शक्ति और शौर्य का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिलेगा, जिसमें महिला शक्ति अहम भूमिका निभा रही है। इसकी झलक मंगलवार को कर्तव्य पथ पर परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखाई दी। अब 26 जनवरी को प्रदर्शन किया जाएगा।

पहली बार दिल्ली पुलिस की महिला जवान, सेना की महिला अधिकारियों और चिकित्सकीय सेवा से जुड़ीं महिला कर्मियों का दस्ता परेड करता नजर आया। इसी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहली बार 1,500 महिला लोक नृत्य कलाकार अपने नृत्य से लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर किया।

आसमान में होगी कलाबाजियां

लड़ाकू विमान सुखोई, जगुआर और अन्य ने आसमान में कलाबाजियां दिखाईं। पृथ्वी से आकाश तक शौर्य और ताकत का अहसास कराने वाली परेड में कुल 30 झांकियों को शामिल किया गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश की झांकी में श्रीरामलला के विग्रह का दर्शन अद्भुत और आस्था से भरा है।

वहीं, छत्तीसगढ़ की झांकी में बस्तर के आदिम जनसंसद मुरिया दरबार को दिखाया गया है। राजस्थान की झांकी में लोकनृत्य और कठपुतली डांस दिखाई देगा। विदेश मंत्रालय की झांकी में जी-20 के सफल आयोजन को दर्शाया गया।

वाद्य यंत्रों से लैस महिला दल करेगा परेड की अगुवाई 

गणतंत्र दिवस पर इस बार की परेड कई मामलों में अलग होगी। इस बार परेड की अगुवाई रक्षा मंत्रालय के दस्ते नहीं बल्कि शंख, नगाड़े, डमरू जैसे प्राचीन वाद्य यंत्रों से लैस सौ महिलाओं का एक दस्ता करेगा।

यह भी पढ़ें: Republic Day Parade: कर्तव्य पथ पर फ्रांस के दस्ते के साथ छह भारतवंशी भी होंगे शामिल, दिखेगा शौर्य और पराक्रम

यह भी पढ़ें: Republic Day: गणतंत्र दिवस पर पहली बार तीनों सेना की महिला टुकड़ी परेड में होगी शामिल, फ्लाईपास्ट में गरजेंगे 51 विमान