Move to Jagran APP

39 देशों में फैला है RSS, लेकिन ड्रेस कोड; नाम और नारा अलग

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का नेटवर्क 39 देशों में फैल चुका है। हालांकि, विदेशों में संघ की शाखाएं अलग नाम से चलती हैं। संघ का यह नेटवर्क अमेरिका और ब्रिटेन के अलावा पश्चिम एशियाई देशों में भी है। विदेशो में संघ की शाखाओं में ड्रेस कोड भी अलग होता है।

By Sachin MishraEdited By: Updated: Mon, 21 Dec 2015 12:04 PM (IST)
Hero Image

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का नेटवर्क 39 देशों में फैल चुका है। हालांकि, विदेशों में संघ की शाखाएं अलग नाम से चलती हैं। संघ का यह नेटवर्क अमेरिका और ब्रिटेन के अलावा पश्चिम एशियाई देशों में भी है। विदेशो में संघ की शाखाओं में ड्रेस कोड भी अलग होता है।

एक अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट के अनुसार, विदेशों में संघ की शाखाएं 'हिंदू स्वयंसेवक संघ' के नाम से लगती हैं। संघ का यह नेटवर्क अमेरिका और ब्रिटेन के अलावा पश्चिम एशियाई देशों में भी है। विदेशो में संघ की शाखाओं में ड्रेस कोड भी अलग होता है। जहां भारत में संघ के लोग खाकी निकर और सफेद शर्ट पहनते हैं, वहीं विदेशों में ब्लैक पेंट और व्हाइट शर्ट पहनकर लोग शाखा में शामिल होते हैं। भारत में शाखाओं में 'भारत माता की जय' का नारा लगाया जाता है, जबकि विदेशों में 'विश्व धर्म की जय' हो जाता है।

संघ के विदेशी कामकाज संभालने वाले रमेश सुब्रह्मण्यम बताते हैं कि विदेशों में हिंदू सांस्कृतिक संगठनों के साथ मिलकर वह काम करते हैं। रमेश ने 1996 से 2004 के बीच मॉरीशस में संघ की शाखाएं आयोजित कराने के लिए काफी काम किया। फिलहाल वे 'सेवा' नाम की एक संस्था से जुड़े हैं जो विदेशों में संघ के कार्यक्रम के लिए फंड जुटाती है। इनमें चिन्मय और रामकृष्ण मिशन प्रमुख हैं। संघ से करीब 40 दूसरे संगठन जुड़े हैं, लेकिन हिंदू स्वयंसेवक संघ इन सभी से काफी बड़ा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिन 39 देशों में शाखाएं लग रही हैं उनमें से पांच देश तो पश्चिम एशिया के हैं। यहां मैदान की बजाय घरों में लोग इकट्ठा होते हैं। फिनलैंड में तो संघ की ई-शाखा लगाई जाती हैं। इसमें संघ से जुड़े 20 देशों के लोग शामिल होते हैं।

भारत के बाद नेपाल में संघ की सबसे ज्यादा शाखाएं लगती हैं और इसके बाद नंबर आता है अमेरिका का, जहां पर 146 जगहों पर संघ की शाखा लगाई जाती हैं। इसके बाद ब्रिटेन का नंबर आता है, जहां 84 जगहों पर शाखाएं लगती हैं। संघ का कहना है कि अमेरिका में बीते 25 साल से शाखा लग रही हैं। आपको बता दें कि अमेरिका में सप्ताह में एक बार शाखा लगाई जाती हैं जबकि ब्रिटेन में दो बार।